विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एईएस पीडि़त 13 बच्चों का चल रहा इलाज, छह की स्थिति नाजुक Muzaffarpur News

By Ajit KumarEdited By:
Published: Mon, 01 Jul 2019 07:51 PM (IST)

एसकेएमसीएच में सोमवार को कोई भी नया मरीज भर्ती नहीं। यहां अब तक कुल 446 बच्चे इलाज कराने पहुंचे 295 स्वस्थ होकर लौट चुके घर।

एईएस पीडि़त 13 बच्चों का चल रहा इलाज, छह की स्थिति नाजुक Muzaffarpur News
एईएस पीडि़त 13 बच्चों का चल रहा इलाज, छह की स्थिति नाजुक Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) की पीआइसीयू में भर्ती एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रॉम (एईएस) पीडि़त मात्र 13 बच्चों का इलाज चल रहा है। इनमें छह की हालत गंभीर बनी हुई है। सोमवार को कोई भी नया मरीज नहीं पहुंचा। 

अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसके शाही ने बताया कि मौसम के तेवर नरम होने से एईएस का कहर कम हुआ है। इस वर्ष अब तक कुल 446 बच्चे इलाज के लिए यहां पहुंचे। जिसमें चिकित्सकों के अथक प्रयास से 295 बच्चे स्वस्थ हुए। वे अब घर लौट चुके हैं। 10 बच्चों को मंगलवार को छुट्टी दी जाएगी। इन्हें शिशु वार्ड-2 में रखा गया है। जबकि गंभीर रूप से बीमार 115 मासूमों को नहीं बचाया जा सका। 12 बच्चों के परिजन बगैर चिकित्सीय परामर्श के अपने मरीज को अन्यत्र लेकर चले गए। एक बच्चे को पटना रेफर किया गया।

बीमार बच्चों पर मंथन जारी

सोमवार को पीआइसीयू में भर्ती सभी बच्चों की जांच एक-एक कर दिल्ली एवं पटना के साथ-साथ एसकेएमसीएच के शिशु रोग विशेषज्ञों ने की। इस दौरान उनके परिजनों से बीमारी संबंधी विस्तृत जानकारी ली गई। इसके बाद सभी चिकित्सक शल्य विभाग के सेमिनार हॉल में घंटों इस पर मंथन किया।

इलाज के सभी संसाधन उपलब्ध

अधीक्षक डॉ. एसके शाही बच्चों के इलाज के लिए दिल्ली, पटना व अन्य जगह के चिकित्सकों को इलाज संबंधी सभी संसाधन उपलब्ध करा रहे हैं। यहां पहुंची चिकित्सक व पारामेडिकल की टीम को हर तरह की सुविधाएं दी जा रहीं। वे खुद पीआइसीयू के बच्चों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।