विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बस से सफर करना हुआ और महंगा, जानें, क्‍या है मुजफ्फरपुर-पटना समेत अन्य जगहों का नया किराया?

By Ajit KumarEdited By:
Published: Wed, 15 Dec 2021 06:17 AM (IST)Updated: Wed, 15 Dec 2021 11:21 AM (IST)

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने बढ़ा हुआ दर लागू कर दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि अब आपको ...और पढ़ें

बुधवार से बढ़ा हुआ किराया प्रभावी हो गया है। फाइल फोटो
बुधवार से बढ़ा हुआ किराया प्रभावी हो गया है। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, आनलाइन डेस्क। बस से सफर करना और महंगा हो गया है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने किराये में 18 से 20 फीसद तक की बढ़ोतरी कर दी है। मतलब करेला और नीम चढ़ा। महंगाई की मार से पहले से ही त्रस्त चल रहे लोगोें के लिए यह किसी बुरी खबर की तरह ही है। हालांकि इसकी वजह हाल में डीजल की कीमत में आए उछाल को बताया जा रहा है। इस स्थिति में यदि आप आज घर से बस से सफर करने के लिए निकल रहे हों तो नया किराया दर और जेब जरूर चेक कर लें। अन्यथा बीच सफर में आपको बेवजह परेशान होना पड़ सकता है। कंडक्टर की किचकिच से दो-चार होना पड़ सकता है।

116 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा

यदि मुजफ्फरपुर और पटना रूट की बात करें तो यहां के लिए अब यात्रियों को 116 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। पहले इतनी ही दूरी के लिए 90 रुपये देने पड़ते थे। एसी बस का किराया भी उसी अनुपात में बढ़ा दिया गया है। मसलन बेतिया से यदि आप पटना जा रहे हैं तो आपको अब 350 रुपये देने हाेंगे। पहले आप केवल 297 रुपये का भुगतान करते थे। डीलक्स बस के भाड़े की बात करें तो इसके लिए 257 रुपये की जगह अब 301 रुपये देने होंगे। यही हाल अन्य रूटों का भी है। नई बढ़ोतरी का सबसे बुरा प्रभाव उनलोगों पर पड़ेगा जो नौकरी या व्यवसाय की वजह से रोजाना सफर करते हैं।

समस्तीपुर से पटना के लिए 155 रुपये

आइये उत्तर बिहार के कुछ अन्य प्रमुख जगहों के किराये की बात कर लेते हैं। समस्तीपुर से पटना जाने के लिए अब 155 रुपये देने होंगे। पहले यह दूरी आप 145 रुपये में तय कर लेते थे। इसी तरह से यदि वाल्मीकिनगर से पटना जा रहे हैं और एसी बस लिया तो पूरे 451 रुपये का भुगतान करना होगा। पहले आपको 376 रुपये खर्च करने पड़ते थे। दरभंगा से पटना जाने के लिए 136 की जगह पर 193 चुकाने होंगे। यहां एक बात साफ कर दूं कि हमलोग बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों की बात कर रहे हैं। यदि आप निजी बसों में सफर कर रहे हैं तो आप पहले से ही बढ़ा हुआ किराया दे रहे हैं। वहां पर फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।