Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर के एलएस कालेज के तारा मंडल व वेधशाला को करें संरक्षित

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 04 Aug 2022 02:16 AM (IST)

    लंगट सिंह कालेज परिसर स्थित तारामंडल एवं वेधशाला के जीर्णोद्धार एवं पुनर्निमाण के लिए प्राचार्य ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जय कुमार सिंह को पत ...और पढ़ें

    Hero Image
    मुजफ्फरपुर के एलएस कालेज के तारा मंडल व वेधशाला को करें संरक्षित

    मुजफ्फरपुर। लंगट सिंह कालेज परिसर स्थित तारामंडल एवं वेधशाला के जीर्णोद्धार एवं पुनर्निमाण के लिए प्राचार्य ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जय कुमार सिंह को पत्र लिखा है। कहा है कि इस ऐतिहासिक स्थल का संरक्षण राज्य और देश के लिए जरूरी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एलएस कालेज की वेधशाला को यूनेस्को की सूची में शामिल होने पर प्राचार्य डा. ओपी राय सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्रों में खुशी है। प्राचार्य ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जय कुमार सिंह के अलावा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव हरजोत कौर बमहारा एवं डीएम को पत्र लिखा है। कहा है कि यह ऐतिहासिक कालेज 120 वर्षों से शिक्षा की अलख जगा रहा है। महाविद्यालय में छह दशक पूर्व तारा मंडल एवं वेधशाला का निर्माण हुआ था। इसके जीर्णोद्धार के बाद छात्रों के बीच वैज्ञानिक अभिरुचि पैदा होगी।

    यूनेस्को से पत्राचार कर विश्व पटल पर आया एलएस कालेज : सारण के प्रो. जगदीश नारायण सिन्हा, दिल्ली विश्वविद्यालय के सतत प्रयास, लेखन एवं यूनेस्को से पत्राचार के बाद लंगट सिंह कालेज की वेधशाला अंतरराष्ट्रीय पटल पर आ गई है। इस कालेज को नेशनल हेरिटेज का दर्जा प्राप्त होने के बाद यूनेस्को से जुटने के बाद विलुप्त हो रही वेधशाला के पुनर्निर्माण की आस जगी है। वे दिल्ली में रहकर बिहार की विरासत, गौरव एवं इतिहास के बारे में चार दशक से निरंतर प्रयत्नशील हैं। खगोलीय वेधशाला मुजफ्फरपुर के लिए ऐतिहासिक है। इसे 1916 में स्थापित किया गया था और 26 जुलाई 2022 को शताब्दी वर्ष में अपने नए भवन में स्थानांतरित किया गया।

    देखभाल के अभाव में मशीनों का बिगड़ गया ढांचा : देखभाल के अभाव में वेधशाला में स्थित मशीनों का ढांचा बिगड़ गया। प्राचार्य डा. ओपी राय ने कहा कि तारा मंडल और वेधशाला में एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक मशीनें हैं। सरकार और शासन को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। तारा मंडल और वेधशाला के जीर्णोद्धार के लिए राज्य से लेकर केंद्र तक पहल की जा रही है।