Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बगहा में आर्केस्ट्रा नहीं लाने पर दुल्हन पक्ष ने शादी से किया इन्कार, दूल्हे को बनाया बंधक

    By Dharmendra Kumar SinghEdited By:
    Updated: Mon, 21 Jun 2021 05:16 PM (IST)

    पुलिस की पहल पर आखिरकार सोमवार की सुबह दुल्हा-दूल्हन परिणय सूत्र में बंधे। थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव में बगहा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी किशोर साहनी के पुत्र अच्छेलाल कुमार बरात लेकर पहुंचे। आर्केस्ट्रा नहीं लाने पर दुन्‍हन पक्ष नाराज हो गया।

    Hero Image
    पुलिस की पहल के बाद शादी की रस्म पूरी करते वर वधु। जागरण

    पश्चिम चंपारण, जासं। बगहा पुलिस जिले के धनहां में रविवार को आर्केस्ट्रा नहीं लाने से नाराज दुल्हन पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद दूल्हे समेत उसके स्वजनों को बंधक बना लिया गया। पूरी रात मान-मनौव्वल होता रहा। बात नहीं बनी तो सुबह में दूल्हा पक्ष ने पुलिस की शरण ली। पुलिस की पहल पर आखिरकार सोमवार की सुबह दुल्हा-दूल्हन परिणय सूत्र में बंधे। थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव में बगहा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी किशोर साहनी के पुत्र अच्छेलाल कुमार बरात लेकर पहुंचे। उनकी शादी स्वर्गीय टिकोरी चौधरी के पुत्री राधिका कुमारी से तय थी। तय समय के अनुसार सभी मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो रहे थे। इसी क्रम में दुल्हन पक्ष ने आर्केस्ट्रा को लेकर शादी से इन्कार कर दिया। हालांकि तबतक द्वारपूजा, वरमाला और बरनेत की रस्म अदा हो गई थी। मामला बढ़ा तो वर पक्ष के अधिकांश लोग सोमवार के भोर में वापस लाैट गए। इस बीच दूल्हा धनहा थाने पहुंच गया और आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस दुल्हन के घर पहुंची और शादी के लिए राजी कराया। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर गलतफहमी दूर किया, और लड़की को शादी के लिए तैयार किया। गांव के लोगों ने मौके पर पहुंच कर सुबह में शादी की रस्म पूरा कराई। इसके बाद दूल्हा दुल्हन को लेकर घर के लिए रवाना हो गया। इस शादी को लेकर पूरे दिन चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें