नई दिल्ली स्टेशन पर बदला स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का प्लेटफॉर्म, 17 नवंबर तक लागू रहेगी व्यवस्था
त्योहारों के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है।

स्वतंत्रा सेनानी एक्सप्रेस। (फोटो- railinfo)
HighLights
स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म में बदलाव।
नई दिल्ली स्टेशन पर त्योहारों के कारण व्यवस्था।
17 नवंबर तक लागू रहेगी यह नई व्यवस्था।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। त्योहारों के दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सतर्कता बढ़ा दी है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर अधिक भीड़ वाले एक दर्जन से अधिक प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफार्म में बदलाव किया गया है।
इसमें मुजफ्फरपुर होकर चलने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस भी शामिल हैं। रेलवे ने 17 नवंबर तक यह व्यवस्था लागू रखने का निर्देश दिया है।
रेलवे की नई व्यवस्था के अनुसार, ट्रेन नंबर-12562 डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-13 के बदले प्लेटफार्म संख्या एक से रवाना होगी।
वहीं, अप 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस प्लेटफार्म-12 के बजाय प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंचेगी। प्लेटफार्म में बदलाव का उद्देश्य यात्रियों की आवाजाही को व्यवस्थित करना और भीड़ के दबाव को कम करना है।
यह भी पढ़ें- सुल्तानगंज और जमालपुर के बीच चलेंगी स्पेशल शटल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया टाइम-टेबल
यह भी पढ़ें- भारतीय रेल: जमालपुर इरिमी से निकले इंजीनियर LHB कोचों का तकनीकी सुरक्षा करेंगे मजबूत
