विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुल्तानगंज और जमालपुर के बीच चलेंगी स्पेशल शटल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया टाइम-टेबल

Published: Sat, 17 Oct 2026 09:24 PM (IST)

मालदा मंडल ने दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. दुर्गा पूजा के लिए विशेष ट्रेनें 17 से 21 अक्टूबर तक।

  2. अजगैवीनाथ धाम और जमालपुर के बीच चलेंगी शटल ट्रेनें।

  3. कल्याणपुर रोड स्टेशन पर ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव किया गया।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मालदा मंडल द्वारा कल्याणपुर रोड रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है।

इन व्यवस्थाओं के तहत यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए 17 अक्टूबर से 21 तारीख तक यानी पांच दिनों के लिए अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज) और जमालपुर के बीच विशेष शटल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त, यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों को कल्याणपुर रोड स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव भी प्रदान किया गया है।

यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर उचित बैरिकेडिंग, आपातकालीन विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था तथा यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए अस्थायी मार्गों की व्यवस्था की जा रही है।

एहतियाती सुरक्षा उपाय के रूप में निर्धारित अवधि के दौरान कल्याणपुर रोड रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का परिचालन 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से किया जाएगा।

इन विशेष ट्रेनों की समय-सारणी निम्नलिखित है-

अप दिशा (अजगैवीनाथ धाम–जमालपुर):

• 03451 अजगैवीनाथ धाम–जमालपुर स्पेशल: अजगैवीनाथ धाम से 01:30 बजे प्रस्थान करेगी, कल्याणपुर रोड स्टेशन पर 01:49 बजे पहुंचेगी तथा 01:52 बजे प्रस्थान कर 02:25 बजे जमालपुर पहुंचेगी।
• 03445 अजगैवीनाथ धाम–जमालपुर स्पेशल: अजगैवीनाथ धाम से 12:00 बजे प्रस्थान करेगी, कल्याणपुर रोड स्टेशन पर 12:21 बजे पहुंचेगी तथा 12:24 बजे प्रस्थान कर 13:15 बजे जमालपुर पहुंचेगी।
• 03447 अजगैवीनाथ धाम–जमालपुर स्पेशल: अजगैवीनाथ धाम से 7:30 बजे प्रस्थान करेगी, कल्याणपुर रोड स्टेशन पर 7:49 बजे पहुंचेगी तथा 7:52 बजे प्रस्थान कर 8:20 बजे जमालपुर पहुंचेगी।
• 03449 अजगैवीनाथ धाम–जमालपुर स्पेशल: अजगैवीनाथ से 10:10 बजे प्रस्थान करेगी, कल्याणपुर रोड स्टेशन पर 10:29 बजे पहुंचेगी तथा 10:32 बजे प्रस्थान कर 11:00 बजे जमालपुर पहुंचेगी।

डाउन दिशा (जमालपुर–अजगैवीनाथ धाम)

• 03452 जमालपुर–अजगैवीनाथ धाम स्पेशल: जमालपुर से 2:45 बजे प्रस्थान करेगी, कल्याणपुर रोड स्टेशन पर 3:13 बजे पहुंचेगी तथा 3:16 बजे प्रस्थान कर 3:35 बजे अजगैवीनाथ धाम

पहुंचेगी।
• 03446 जमालपुर–अजगैवीनाथ धाम स्पेशल: जमालपुर से 1:35 बजे प्रस्थान करेगी, कल्याणपुर रोड स्टेशन पर 2:03 बजे पहुंचेगी तथा 2:06 बजे प्रस्थान कर 2:25 बजे अजगैवीनाथ धाम
पहुंचेगी।
• 03448 जमालपुर–अजगैवीनाथ धाम स्पेशल: जमालपुर से 8:50 बजे प्रस्थान करेगी, कल्याणपुर रोड स्टेशन पर 9:29 बजे पहुंचेगी तथा 9:32 बजे प्रस्थान कर 9:50 बजे अजगैवीनाथ धाम पहुंचेगी।
• 03450 जमालपुर–अजगैवीनाथ धाम स्पेशल: जमालपुर से 23:50 बजे प्रस्थान करेगी, कल्याणपुर रोड स्टेशन प अगले दिन 12:19 बजे पहुंचेगी तथा 12:22 बजे प्रस्थान कर 12:40 बजे अजगैवीनाथ धाम पहुंचेगी।
उक्त सभी विशेष शटल ट्रेनें अजगैवीनाथ धाम औ जमालपुर के बीच दोनों दिशाओं में मार्ग के सभी स्टेशनों एवं हाल्ट पर रुकेंगी।

कल्याणपुर रोड स्टेशन पर इन ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव किया गया है-

• 13235 साहिबगंज–दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
• 13072 जमालपुर–हावड़ा एक्सप्र
• 13024 गया–हावड़ा एक्सप्रेस
• 13016 जमालपुर–हावड़ा कविगुरु एक्सप्रेस
• 22947 सूरत–भागलपु सुपरफास्ट एक्सप्रेस

यह भी पढ़ें- दुर्गा पूजा के बाद पटना जाना है तो देर न करें! 23 अक्टूबर को रांची से चलेंगी ये 7 ट्रेनें, नोट कर लें पूरा टाइम टेबल