Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इतनी नफरत, महिला के हाथ-पैर तोड़ प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया, मुजफ्फरपुर की घटना

    By Ajit KumarEdited By:
    Updated: Sun, 08 Aug 2021 08:31 AM (IST)

    भूमि विवाद में मर्यादाओं की सभी हदें पार कर दी गईं। एक महिला के न केवल हाथ-पैर तोड़ डाले गए वरन उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर भर दिया गया। अ ...और पढ़ें

    Hero Image
    पीड़िता के पति ने इस मामले में मुशहरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। प्रतीकात्मक फोटो

    मुजफ्फरपुर, जासं। नफरत और बदले की आग में जल रहा इंसान कब हैवान बन जाए, कहा नहीं जा सकता। मुजफ्फरपुर के मुशहरी में कुछ ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। जहां भूमि विवाद में मर्यादाओं की सभी हदें पार कर दी गईं। एक महिला के न केवल हाथ-पैर तोड़ डाले गए वरन उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर भर दिया गया। अफसोस यह कि इस दौरान आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे। बाद में पीड़िता के स्वजनों ने उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। वहीं पीड़िता के पति ने इस मामले में मुशहरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि पीड़िता और आरोपितों के बीच कई माह से विवाद चल रहा है। इस बीच पीड़िता की शिकायत के बाद सीओ ने विवादित भूमि की मापी करवाई और रैयती जमीन पर पीड़िता को कब्जा दिलाया। फैसला हक में नहीं होने से लखन साह व उनके स्वजन नाखुश चल रहे थे। वे कोई न कोई बहाना निकाल कर पीड़िता के साथ धक्का मुक्की करते थे। उसे परेशान करने का कोई भी मौका अपने हाथ से जाने नहीं देते थे। उसके खेत से जबरन रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही थी, जिससे उसकी फसल को नुकसान हो। इस बीच विवाद बढ़ गया और आरोपितों ने लाठी-डंडे से प्रहार कर महिला का बायां हाथ और दायां पैर तोड़ दिया। इतने से भी जब नफरत की आग ठंडी नहीं हुई तो उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर भर दिया। घायल महिला वहां कराहती रही, लेकिन आरोपितों ने एक नहीं सुनी। पीड़िता के पति ने डुमरी निवासी लखन साह,मक्खन साह, रामू साह, राजू कुमार, राम कुमार सहित एक दर्जन से अधिक लोगों को आरोपित किया है। मुशहरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर लखन साह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की संजू देवी ने भी थाने में आवेदन दिया है। इसके आलोक में रवि रंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।