Bihar Teacher Transfer: मुजफ्फरपुर में सिर्फ 21% शिक्षकों को स्कूल आवंटित, अफसर नहीं दिखा रहे दिलचस्पी
मुजफ्फरपुर में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया धीमी है अब तक केवल 40% शिक्षकों का ही स्थानांतरण हो पाया है। मुजफ्फरपुर जिले में 6227 शिक्षकों में से केवल 1357 को स्कूल आवंटित किए गए हैं। जमुई खगड़िया और शिवहर जिले इस मामले में सबसे आगे हैं। शिक्षा विभाग ने 20 जून तक सभी शिक्षकों को स्कूल की जानकारी देने का निर्देश दिया है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। स्पेशल ग्राउंड पर शिक्षकों का तबादला व उनकी पोस्टिंग की रफ्तार काफी धीमी है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की दिलचस्पी नहीं है। अब तक मुजफ्फरपुर सहित 38 जिलों में 40 प्रतिशत शिक्षकों का भी ट्रांसफर नहीं किया जा सका है।
राज्य भर में अगर शिक्षकों के स्कूल अलॉटमेंट की बात करें तो सिर्फ 38.49 प्रतिशत शिक्षकों को ही स्कूल अलॉटमेंट किया गया है। मुजफ्फरपुर जिले में 6227 शिक्षकों का ट्रांसफर होना है। उनमें से अब तक 1357 शिक्षकों को स्कूल आवंटन किया गया है। अब तक मात्र 21.79 प्रतिशत आवंटन हो सका है।
जमुई, खगड़िया और शिवहर जिला आगे:
सूबे में शिक्षकों के ट्रांसफर करने में जमुई, खगड़िया और शिवहर जिला आगे है। शिक्षा विभाग ने स्थानांतरण के लक्ष्य हासिल करने वाले को ग्रीन जोन में रखा है। सूबे में सात जिले ग्रीन जोन है। जमुई, खगड़िया, शिवहर, शेखपुरा, किशनगंज, अरवल, जहानाबाद ग्रीन जोन में है।
नौ जून की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य भर में अबतक 42700 शिक्षकों को स्कूल अलाट किए गए हैं। शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में मुजफ्फरपुर 36वें, दरभंगा 37वें और पश्चिम चंपारण 38वें स्थान पर है।
20 जून तक हर हाल में शिक्षकों को देनी है स्कूल की जानकारी:
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. एस सिद्धार्थ ने 20 जून तक हर हाल में शिक्षकों को ई शिक्षा कोष एप के माध्यम से स्कूल की जानकारी मिल जाने की बात कही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि साफ्टवेयर में ऐसी कोडिंग की गई कि उसमें किसी प्रकार की हेराफेरी की संभावना नहीं है। ट्रांसफर पोस्टिंग करने वाले किसी भी कर्मी को यह जानकारी नहीं है कि किस शिक्षक की पोस्टिंग कहां की जा रही है।
स्थानांतरण का प्रतिशत:
जिला | प्रतिशत |
---|---|
जमुई | 100 |
खगड़िया | 99.44 |
शिवहर | 97.01 |
शेखपुरा | 95.85 |
किशनगंज | 83.19 |
अरवल | 80.20 |
जहानाबाद | 77.54 |
लखीसराय | 62.92 |
सुपौल | 60.88 |
भोजपुर | 57.41 |
मधुबनी | 56.30 |
सीतामढ़ी | 55.16 |
रोहतास | 51.14 |
मुंगेर | 50.43 |
बेगूसराय | 46.79 |
नवादा | 46.70 |
कटिहार | 44.81 |
सहरसा | 44.44 |
बांका | 43.22 |
गोपालगंज | 41.50 |
गया | 41.22 |
सिवान | 38.74 |
पूर्वी चंपारण | 34.09 |
सारण | 32.28 |
अररिया | 31.99 |
भागलपुर | 30.34 |
वैशाली | 29.58 |
पटना | 28.90 |
मधेपुरा | 28.21 |
औरंगाबाद | 27.83 |
नालंदा | 26.50 |
समस्तीपुर | 26.11 |
कैमुर | 24.60 |
पूर्णिया | 24.36 |
बक्सर | 22.82 |
मुजफ्फरपुर | 21.79 |
दरभंगा | 20.60 |
पश्चिम चंपारण | 19.74 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।