Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    West Champaran: भोजपुरी सिनेमा जगत के गीतकार श्याम देहाती की मौत के बाद गांव में सन्नाटा

    By Dharmendra Kumar SinghEdited By:
    Updated: Tue, 20 Apr 2021 05:27 PM (IST)

    रामनगर/देवराज के महुई गांव के रहने वाले थे गीतकार श्याम देहाती निधन पर पसरा मातमी सन्नाटा गोरखपुर में इलाज के दौरान हुई 35 वर्षीय कलाकार की मौत मृतक को दो पुत्री सात वर्ष की सरोजनी कुमारी व छह साल की काजल कुमारी है। एक 18 माह का पुत्र शिवाय है।

    Hero Image
    श्‍हाम देहाती की मौत के बाद रोते ब‍िलखते स्‍वजन। जागरण

    पश्‍च‍िम चंपारण, जासं। भोजपुरी सिनेमा जगत के गीतकार श्याम देहाती का सोमवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। वे रामनगर के महुई गांव के रहने वाले थे। कोरोना संक्रमण के बाद उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर में भर्ती कराया गया था। सोमवार की शाम उनके शव को पैतृक आवास पर लाया गया। जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। श्याम की मौत से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक को दो पुत्री सात वर्ष की सरोजनी कुमारी व छह साल की काजल कुमारी है। एक 18 माह का पुत्र शिवाय देहाती है। दोनों पुत्रियां मुंबई में रहकर हीं पढाई करती हैं। बता दें कि होली में गीतकार मुंबई से महुई अपने घर आए थे। इसी बीच होली के बाद उनका किसी फिल्म के शूङ्क्षटग के सिलसिले में पटना जाना हुआ। जहां से पांच-छह दिन पहले लौटने पर वे बीमार पड़ गए। बीते दिनों बेतिया में इलाज के क्रम में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें गोरखपुर ले जाया गया। गोरखपुर में इलाज के क्रम में सोमवार को उनका निधन हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि वर्ष 2006 में आई निरहुआ रिक्शा वाला में उनके गीतों को सबसे पहले सराहना मिली थी। जिसके बाद श्याम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। खेसारी लाल, काजल राघवानी, पवन ङ्क्षसह जैसे दिग्गज भोजपुरी कलाकारों के लिए कई हिट गीत लिख चुके गीतकार का भोजपुरी फिल्म जगत में काफी नाम था। तीन भाईयों में सबसे छोटे श्याम देहाती के बड़े भाई की मृत्यु भी करीब 14 साल पहले करंट लगने से हो चुकी है। वहीं उनके घर में यही एकमात्र कमाने वाले इंसान थे। इनके असमय निधन पर भोजपुरी फिल्म जगत की हस्तियों ने शोक जताया है।