उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, सावन में होता सकारात्मक ऊर्जा का संचार
Sawan 2025 सावन की पहली सोमवारी से पहले प्रसिद्ध श्रावणी मेले का जिले के प्रभारी मंत्री सह उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने उद्घाटन किया। रविवार को डीएन उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्मारिका का विमोचन भी किया। इस दौरान जिले के सभी जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी व श्रद्धालु उपस्थित थे। इससे पहले उप मुख्यमंत्री ने बाबा गरीबनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Sawan 2025 : बाबा गरीबनाथ श्रावणी मेला का उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को उद्घाटन किया। डीएन हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि सावन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
सकारात्मक ऊर्जा से किसी तरह का विकार नहीं आता है। कांवरिया में कौन दलित, कौन पिछड़ा या कौन अगड़ा या अमीर-गरीब का विकार नहीं आता। सब एक समान होता। इसमें जो विकार लाने का प्रयास करते या लाते हैं वह महादेव के कृपा के पात्र नहीं हैं।
सनातन की संस्कृति को जिसने विकृति में बदलने का प्रयास किया, वह सम्मान करने योग्य नहीं हैं। सावन में हम सनातन संस्कृति का सम्मान करते हैं। गुलामी के दौरान हमारी संस्कृति को बिगाड़ने का वातावरण बनाया उसे हम समाप्त करने की कोशिश करेंगे। सनातन संस्कृति मानवता के लिए हमेशा आगे कदम बढ़ाया। मानवता के लिए जो काम करे वही धर्म है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।