Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Samastipur: गलवन घाटी में चीनी सैन‍िकों को धूल चटाकर लौटे फौजी काे जब अपनों से लड़ना पड़ा तो फटा कलेजा

    By Ajit kumarEdited By:
    Updated: Fri, 05 Mar 2021 08:10 AM (IST)

    समस्तीपुर जिले की घटना। गलवन घाटी में अपनी सेवा दे रहे सेना के जवान के अवकाश में घर आने पर मारपीट। ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से क‍िया गया हमला। हालत गंभीर। अन्य पांच भी घायल चल रहा इलाज। घटना के बाद मौके पर पहुंची जांच में जुटी।

    Hero Image
    गलवन घाटी से छुट्टी लेकर 15 द‍िनों पहले ही गांव आए हैं अव‍िनाश। प्रतीकात्‍मक फोटो

    समस्तीपुर, जासं। दुश्‍मन से लड़नेे की तुलना में जब अपनों से लड़ना पड़ता है तो मुश्‍क‍िलें कई गुना बढ़ जाती हैं। ज‍िले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अधारपुर गांव में बुधवार को गलवन घाटी से अपने गांव लौटे एक फौजी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। चीनी सैन‍िकों को धूल चटाने वाला यह बहादुर फौजी अभी अवकाश पर अपने गांव आया हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में कुछ लोगों ने गलवन घाटी से अवकाश पर घर आए सेना के जवान अविनाश कुमार समेत छह लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। संयोग यह देख‍िए क‍ि यहां भी सेना के इस जवान पर ईंट-पत्थर से ही हमला क‍िया गया। अंतर केवल इतना था क‍ि इस बार पत्‍थर बरसा रहे लोग अपने थे। उनसे लड़ना फौजी के ल‍िए एक परीक्षा से गुजरने जैसा ही रहा। इस व‍िवाद और हमले के दौरान एक वाहन को भी हमलावरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।

    बाद में ग्रामीणों की पहल पर मामला शांत हुआ। इस घटना में घायल हुए लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी च‍िक‍ित्‍सा की जा रही है। घायलों में आधारपुर वार्ड 12 निवासी नरेश स‍िंह के पुत्र अविनाश कुमार, निशा कुमारी, सुशीला देवी, ममता देवी, मनीष कुमार, भुपनेश्वर स‍िंह आद‍ि हैं। कहा जा रहा है क‍ि अविनाश की हालत गंभीर है। वे गलवन घाटी से पंद्रह दिन पूर्व अवकाश लेकर घर आए थे। बुधवार शाम घर के पास के बच्चों को लेकर चौपहिया वाहन से घूम रहे थे। वार्ड दस के पास गांव के तीन-चार लोगों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से वाहन पर हमला कर दिया। बीच बचाव कर रहे लोगों से भी हाथापाई की गई। सूचना के बाद पुलिस टीम ने जांच की। क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने कहा कि मामला आपसी विवाद का है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। दोष‍ियों के ख‍िलाफ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।  

    comedy show banner
    comedy show banner