Samastipur News: बिना कोचिंग किए भी यूपीएससी की तैयारी कर प्राप्त कर सकते हैं सफलता, सत्यम गांधी ने दिए टिप्स
Samastipur News परीक्षा की तैयारी में जुटे दर्जनों युवाओं को यूपीएससी टॉपर ने फोन के माध्यम से दिए सफलता के मंत्र। डिसिजन विद डेडिकेशन एवं डिटरमिनेशन के साथ आगे बढऩे पर खुद को करें केंद्रित। छोटे-छोटे टारगेट सेट कर उसे प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए।
समस्तीपुर, जासं। यूपीएससी जैसी कठिन व प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को छोटे-छोटे टारगेट सेट कर उसे प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। निरंतर अभ्यास से सिविल सेवा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की जा सकती है। यूपीएससी के हर विषय की सामग्री इंटरनेट पर उपलब्ध है। सिविल सेवा परीक्षा में देश में 10वां स्थान पाने वाले सत्यम गांधी दैनिक जागरण के प्रश्न प्रहर कार्यक्रम में अभ्यर्थियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने दर्जनों युवाओं को फोन के माध्यम से सफलता के मंत्र दिए।
बिना कोचिंग के भी कर सकते तैयारी
सत्यम गांधी का मानना है कि तैयारी करने के लिए इंटरनेट पर काफी सामग्री उपलब्ध है। बिना कोचिंग तैयारी कर सकते हैं। यह जरूरी नहीं कि कोचिंग में पढ़ेंगे तभी कंपीट करेंगे। खुद की तैयारी भी बेहद अहम है। फ्री मैटेरियल्स यूपीएससी डाट ओरआरजी पर समग्रता में उपलब्ध है। वह यूपीएससी क्रैक करने के लिए काफी है। आपको आत्मविश्वास बनाए रखना होगा। सफल होने के लिए दिन-रात पढऩे की भी जरूरत नहीं है। जितने घंटे पढ़ें, मन लगाकर पढ़ें। अपने घर में भी तैयारी कर सकते हैं।
यूपीएससी में सफलता के मंत्र
यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करनेवाले विद्यार्थियों के मन में सफलता पाने के लिए कई तरह की जिज्ञासाएं होती हैं। रविवार को दैनिक जागरण के प्रश्न पहर में सत्यम गांधी ने ऐसे परीक्षार्थियों को सफलता पाने के गुर बताए। इस दौरान परीक्षार्थियों ने सत्यम से तैयारी के दौरान होने वाली परेशानियों, स्तरीय किताबों, टाइम टेबल और पर्सनालिटी को लेकर कई सवाल किए। इस पर सत्यम ने परीक्षार्थियों को समय प्रबंधन व बेसिक्स पर ध्यान देते हुए स्व अध्ययन पर केंद्रित करने की सलाह दी। कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है। इसपर निरंतर मेहनत करते रहना चाहिए।
प्रश्न : यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने के लिए किस स्ट्रीम से पढ़ाई करनी चाहिए
- अभिषेक आनंद, समस्तीपुर।
उत्तर : यूपीएससी की तैयारी के लिए आपकी जिस विषय में रुचि हो उस विषय से पढ़ाई कर सकते है। सभी स्ट्रीम के छात्रों को इसमें सफलता मिल रही है।
प्रश्न : लास्ट इयर में पासआउट हुआ हूं। यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करुं।
प्रभात सिंह, पटना
जबाब : ग्रेजुएशन में जो भी डेज हो उसे अच्छे से यूटिलाइज कीजिए। ऐकेडमी में अच्छा कीजिए। यूपीएससी की तैयारी में जल्दबाजी नहीं करना है। कालेज में जितने भी कंपटीशन हो रहे हैं उसमें पार्टिशिपेट कीजिए। साथ ही न्यूज पेपर पढ़ते रहिए। जो भी विषय पसंद हो उसपर ज्यादा फोकस करें।
प्रश्न : यूपीएससी में पहली बार में सफलता प्राप्त करने के लिए किस रणनीति के तहत पढ़ाई करनी चाहिए ? - ऋतुराज कुमार, पूसा।
उत्तर : यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने के लिए अच्छी तैयारी करने की जरूरत है। प्लान बनाकर बार-बार किताबों से पढ़ाई करनी चाहिए। यू-टय़ूब पर टॉपर्स का वीडियो देखना चाहिए वहां से उपयोगी चीजें मिल सकती है।
प्रश्न : यूपीएससी के लिए दसवीं के बाद मैथ या साइंस कौन सा विषय अच्छा रहेगा। यूपीएससी रिजल्ट में इंजीनियरिंग के छात्र ज्यादा चयनित हो रहे हैं।
चिन्मयानंद, बेतिया
जबाब : इस तरह की भावना मन से निकाल दें। जो मेहनत करेगा वह परीक्षा में सफल होगा। यूपीएससी के लिए सिर्फ स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। इसलिए जिस विषय में ज्यादा रूचि है, उसी पर फोकस करें।
प्रश्न : किसी भी चीज को पढ़ते है तो अधिक समय तक याद नहीं रहता है ? - आयुष अमन, गोपालपुर।
- किसी भी विषय या पाठ को अधिक समय तक याद रखने के लिए उसे बार-बार पढऩे की जरूरत है। इसके लिए आपको पढ़ाई के लिए गंभीर होना होगा। विषय और समय प्रबंधन को लेकर सजगता दिखानी होगी। तभी आपकी राह आसान हो पाएगी।
प्रश्न : यूपीएससी की तैयारी के लिए करंट अफेयर्स कब से पढऩा शुरू करना चाहिए ? - अर्पणा कुमारी, ताजपुर।
उत्तर : यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए पिछले एक वर्ष का करंट अफेयर्स पढऩे की जरूरत है। प्रत्येक दिन का समाचार अवश्य पढऩा चाहिए।
प्रश्न : यूपीएससी की तैयारी कैसे करनी चाहिए ? - मोनिका, समस्तीपुर।
उत्तर : यूपीएससी की तैयारी शुरू करने के लिए एनसीईआरटी के किताबों के साथ-साथ करेंट अफेयर्स के लिए समाचार पत्र पढऩा जरूरी है। प्रत्येक दिन 8 से 9 घंटा तक एकाग्रतापूर्वक पढ़ाई करने की जरूरत है।
प्रश्न : प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता के लिए कोङ्क्षचग की अनिवार्यता कितनी है? - रवि प्रताप सिंह, समस्तीपुर।
उत्तर : कोङ्क्षचग किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा की सफलता के लिए बहुत सहायक नहीं होते। यह विद्यार्थी की समझ पर निर्भर करता है कि वह चीजों को कैसे सीखता है। स्व अध्ययन सबसे महत्वपूर्ण है। इसके लिए आपको थ्री डी यानी की डिसिजन विद डेडीकेशन एंव डिटरमिनेशन के साथ आगे बढऩे पर खुद को केंद्रित करना होगा।
प्रश्न : यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने के लिए किस तरह से तैयारी की जरूरत है ? - राहुल कुमार, हरपुर।
उत्तर : यूपीएससी में सफलता के लिए प्रत्येक दिन पढ़ाई की जरूरत है। समय का प्रबंधन इस तरह से हो, जिसमें आप स्वयं को सबसे ज्यादा रिलैक्स होकर फोकस कर सकें। बार-बार समझकर एक चीज को पढऩे की जरूरत है। मोबाइल फोन और इंटरनेट मीडिया से दूर रहना चाहिए।
प्रश्न : पढ़ते-पढ़ते मन में भटकाव आने लगता है। इस पर काबू किया जा सकता है ? - प्रभात कुमार, समस्तीपुर।
उत्तर : अध्ययन एक ऐसी चीज है, जो बोझिल लगने लगे तो कोई भी बात दिमाग में नहीं टिकती है। इससे बचने की जरूरत है। इसके लिए आपको खुद को रिलैक्स करना चाहिए। अपनी हाबी से जुड़ी कोई एक्टिविटी में समय बिताने की जरूरत है। कुछ समय ऐसे ही समय निकालने के बाद फिर से पढऩे बैठ जाए।
प्रश्न : यूपीएससी का मन में ख्याल कैसे आया ? कितने घंटे पढाई करते थे और कैसे पूरा किया सिलेबस ? - विश्वकांत कुमार, पूसा।
उत्तर : दसवीं कक्षा में ही यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने का मन बना लिया था। वर्ष 2019 में स्नातक तृतीय खंड से यूपीएससी की विधिवत की तैयारी शुरु कर दी। प्रतिदिन 8 से 10 घंटे तक सेल्फ स्टडी करता था। इसके अलावे कोङ्क्षचग भी किया। लेकिन, प्राइम फोकस सेल्फ स्टडी पर था। सामान्यत: यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को यूपीएससी बुक लिस्ट का नॉलेज होता है। इसे बार-बार रिवाइज करना होता है।
प्रश्न : यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कैसे कि और किन पुस्तकों का अध्ययन किया ? परीक्षा की तैयारी कब से शुरू करें ? - नैनसी, मुजफ्फरपुर।
उत्तर : यू-टयूब पर टॉपरों की वीडियो देखकर उनकी तैयारी से संबंधित एक बुक लिस्ट तैयार कर लिया और उसे 10 से 12 बार रिविजन किया। छात्र-छात्राओं के लिए यह काफी महत्वपूर्ण है। यूपीएससी आइएएस परीक्षा पैटर्न के अनुसार प्रिलिम्स में दो पेपर होते हैं जो कि बहुकल्पीय होंगे, मुख्य परीक्षा में नौ पेपर होते हैं जो कि वर्णात्मक प्रकृति के होते हैं। इसमें चार पेपर जीएस के कंपलसरी हैं। आप्शनल के दो पेपर होते हैं। इसमें मैंने एक राजनीति विज्ञान चुना। क्योंकि राजनीति विज्ञान में मेरी शुरू से ही रूचि थी। इसके अलावे एक ङ्क्षनबध और दो लैंग्वेज कंपलसरी हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।