Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rojgar Sevak murder case: मुमताज की वैशाली की महिला से थी नजदीकी, घर से गायब जेवर व नकदी को लेकर भी संदेह के घेरे में

    Updated: Wed, 16 Jul 2025 02:40 PM (IST)

    Panchayat Rojgar Sevak murder case मुजफ्फरपुर में पंचायत रोजगार सेवक मुमताज अहमद की हत्या के आरोप में पत्नी सबा गिरफ्तार। सबा ने पुलिस को बताया कि मुमताज के अन्य महिलाओं से संबंध थे और वह उसे समय नहीं देते थे। जेवर और नकदी गायब होने पर शक गहराया और गुस्से में आकर उसने मुमताज की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Panchayat Rojgar Sevak murder case: माड़ीपुर रामराजी रोड इलाके में पंचायत रोजगार सेवक मो. मुमताज अहमद की हत्या में पत्नी सबा फिरदोश को पुलिस ने जेल भेज दिया है। उससे पूछताछ में मो. मुमताज को लेकर चौंकाने वाली जानकारी मिली है। सबा ने बताया कि उसके पति के कई महिलाओं से संबंध थे। इसके कारण वह उसे समय नहीं देते थे। सबा को यह नागवार लगता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि मुमताज के साथ वैशाली के भगवानपुर प्रखंड में काम करने वाली एक महिला कर्मी से उसके मधुर रिश्ते थे। उक्त महिला कर्मी भी संदेह के घेरे में है। घर में रखे गए जेवर व रुपये किसको दिए गए, इसके लिए पुलिस उक्त महिला कर्मी से भी पूछताछ करेगी।

    पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान महिला के विरोधाभास बयान के कारण और मोबाइल काल डिटेल के आधार पर शक गहराया। सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या का राज खोल दिया। सबा ने मोबाइल में प्रताड़ना को लेकर सेव की गईं कई तस्वीरें भी दिखाई थीं। पूछताछ में सबा ने कहा कि दूसरी महिला के चक्कर के कारण उसे भय था कि मुमताज कहीं उसकी हत्या कर देंगे। इसके कारण पहले उसने पति को ही मार डाला।

    देर रात मुमताज के घर आने पर वह विरोध करती थी तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। सबा ने पुलिस को बताया कि करीब एक सप्ताह से उसके पति आलमीरे के लाकर की चाबी भी उसे नहीं दे रहे थे। मुमताज अपने पास ही रखे हुए थे।

    घटना के दिन शाम करीब साढ़े छह बजे मुमताज ने सबा को लाकर की चाबी दी। इसके बाद वह नमाज के लिए चला गया। तब पत्नी लाकर को खोली तो जेवर व नकदी गायब थे। यह देख वह परेशान हो गई। उसके मन में कई तरह के शक होने लगे।

    उसे लगा कि दूसरी महिलाओं के चक्कर में उसके पति जेवर व नकदी यहां से ले गए हैं। उसका शक यकीन में बदल गया। इससे वह इतने गुस्से में आ गई कि हत्या की ठान ली। फिर रात में सोए हालत में पति के गला व शरीर के कई जगहों पर चाकू मारकर हत्या कर दी।

    जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि मुमताज के साथ वैशाली के भगवानपुर प्रखंड में काम करने वाली एक महिला कर्मी से उसके मधुर रिश्ते थे। उक्त महिला कर्मी भी संदेह के घेरे में है। घर में रखे गए जेवर व रुपये किसको दिए गए, इसके लिए पुलिस उक्त महिला कर्मी से भी पूछताछ करेगी।

    पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान महिला के विरोधाभास बयान के कारण और मोबाइल काल डिटेल के आधार पर शक गहराया। सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या का राज खोल दिया। सबा ने मोबाइल में प्रताड़ना को लेकर सेव की गईं कई तस्वीरें भी दिखाई थीं। पूछताछ में सबा ने कहा कि दूसरी महिला के चक्कर के कारण उसे भय था कि मुमताज कहीं उसकी हत्या कर देंगे। इसके कारण पहले उसने पति को ही मार डाला।

    क्राइम सीरियल खूब देखती थी सबा

    सबा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी जबरन हुई थी। वह मुमताज को पसंद नहीं करती थी। बच्चों के जन्म के बाद वह समझौता कर रह रही थी, लेकिन पति की आदत में सुधार नहीं हुआ। दूसरी महिलाओं के चक्कर में वह ज्यादा रहते थे। उसकी गतिविधि से वह परेशान थी। इसके लिए वह लगातार यूट्यूब पर क्राइम सीरियल देखती थी। किस तरीके से हत्या को अंजाम दिया जाए, ताकि वह बच जाए। हालांकि वह बच नहीं सकी।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। एफएसएल रिपोर्ट आते ही शीघ्र चार्जशीट दायर की जाएगी। इसके बाद स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाने की कवायद की जाएगी। इसके लिए पुलिस को निर्देश दिया गया है।

    कोटा किरण कुमार, सिटी एसपी, मुजफ्फरपुर