मुजफ्फरपुर बार एसोसिएशन के चुनाव में रामकृष्ण ठाकुर अध्यक्ष एवं सचिदानंद सिंह महासचिव निर्वाचित
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर रामकृष्ण ठाकुर उर्फ रामबाबू ठाकुर ने जीत हासिल की है। वहीं एसोसिएशन के सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले महासचिव पद पर सचिदानंद सिंह ने जीत हासिल की है।

मुजफ्फरपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर रामकृष्ण ठाकुर उर्फ रामबाबू ठाकुर ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी पूर्व अध्यक्ष शिवमोहन को पराजित किया। वहीं एसोसिएशन के सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले महासचिव पद पर सचिदानंद सिंह ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व महासचिव प्रवीण कुमार को पराजित किया। सचिदानंद सिंह फिलहाल स्टेट बार काउंसिल के सदस्य हैं। जिला बार एसोसिएशन के महासचिव पद वे पहले भी दो टर्म जीत हासिल कर चुके हैं।
उपाध्यक्ष के तीन पदों हुए चुनाव में डा.संगीता शाही, जयमंगल प्रसाद ने जीत हासिल की है। ये दोनों पूर्व में भी उपाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं।
32 पदों के लिए मैदान में थे 117 उम्मीदवार : जिला बार एसोसिएशन के 11 पदनाम के 32 पदों के लिए 117 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इसमें अध्यक्ष के एक पद के लिए आठ, उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए आठ, महासचिव के एक पद के लिए आठ, संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए 21,सहायक सचिव पद तीन पदों के लिए 17, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए सात,वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों के लिए आठ,अंकेक्षक के दो पदों के लिए चार, पुस्तकालय कमेटी के तीन पदों के लिए छह, निगरानी कमेटी के तीन पदों के लिए सात व कार्यकारिणी कमेटी के सात पदों के लिए 23 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। शुक्रवार को हुए चुनाव में कुल 2866 में से 2387 अधिवक्ता मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें दो मत रद कर दिए गए।
मतगणना को लेकर रही भारी गहमागहमी : भारी गहमा-गहमी के बीच शनिवार की सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू हुई। सहायक निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि वकालतखाना हाल में बनाए गए मतगणना केंद्र में 11 टेबल बनाए गए थे। स्टेट बार काउंसिल की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक संजीव कुमार, निर्वाची पदाधिकारी शंभूनाथ प्रसाद सिंह व सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की निगरानी में मतगणना का कार्य किया गया। मतगणना केंद्र के बाहर एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। वहां बाहर बैठे अधिवक्ता मतगणना पर नजर रखे थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।