राकेश सिंह बने पश्चिम चंपारण के बगहा जदयू के मुख्य जिला प्रवक्ता
मनोनयन पर राकेश सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में पार्टी नया स्वरूप लेने जा रही है। पहली बार सीधा प्रदेश से जिलों में मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किए जा रहे।

पश्चिम चंपारण ( बगहा ), जासं । जदयू के वरिष्ठ नेता राकेश सिंह को जदयू का मुख्य जिला प्रवक्ता बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मुख्य जिला प्रवक्ताओं की जो लिस्ट जारी की है। उसमें श्री सिंह का नाम पहले नंबर पर है। मनोनयन पर श्री सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में पार्टी नया स्वरूप लेने जा रही है। पहली बार सीधा प्रदेश से जिलों में मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किए जा रहे। जिनका बयान ही दल का आधिकारिक बयान माना जाएगा। विश्वास जताने के लिए मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, सभी संगठन प्रभारी गण और जिलाध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। कहा कि सरकार की उपलब्धियों और नीतीश जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व व पूर्व जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी संगठन जिले में और अधिक मजबूत एवं धारदार बनेगा।
मुख्य जिला प्रवक्ता बनने पर वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार, विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, केसरिया की विधायक शालिनी मिश्रा, विधान पार्षद सह जिलाध्यक्ष भीष्म सहनी, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश बैठा, जदयू नेता नंदकिशोर राम, जयेंद्र सिंह, दयाशंकर सिंह, विनोद कुशवाहा, इम्तेयाज़ अहमद, सुरेंद्र उरांव, निवेदिता मिश्रा, चंदन सिंह, संजय मिश्रा, रविन्द्र पटेल, विभव राय, जितेंद जायसवाल, मुरारी चौधरी, मो. गयासुद्दीन, मो. राशिद, सिंघलदीप गद्दी, इज़हार सिद्दीकी, शिवरानी देवी, प्रकाश भालोटिया, सूरज सहनी, दूधनाथ कुशवाहा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
वाल्मीकिनगर से अध्यक्ष पद के लिए दो ने किया नामांकन
बगहा। शनिवार को नामांकन शुरू होने के साथ ही बगहा दो प्रखंड के तीन पंचायतों में कृषि साख सोसाइटी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। नामांकन के पहले दिन वाल्मीकिनगर पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। साथ ही साथ विभिन्न कोटियों से चार प्रत्याशियों ने पैक्स प्रबंधन समिति के कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए नामांकन किया। बीडीओ सह आरओ प्रणव कुमार गिरि ने बताया कि नामांकन के पहले दिन वाल्मीकिनगर पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार एवं रमेश साह ने नामांकन किया। साथ हीं पैक्स कार्यकारणी सदस्य के लिए अनवर अंसारी, मथुरा राम, सुशीला देवी एवं रामचन्द्र कुशवाहा ने नामांकन किया। नामांकन मंगलवार तक जारी रहेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।