Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में देह व्यापार की सूचना पर मेंस पार्लर पर छापा, संचालक समेत 6 को हिरासत में लिया

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 12:05 AM (IST)

    मुजफ्फरपुर के एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर छापा मारा। संचालक समेत छह लोग हिरासत में लिए गए। लड़कियों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया जिसे पुलिस ने नकारा है। जांच में पता चला कि कई प्रदेशों की लड़कियां पार्लर में काम कर रही थीं। छापेमारी के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    अमर सिनेमा रोड मेन्स पार्लर में छापेमारी में पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाती काम करने वाली युवतियां।(जागरण)

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। छोटी कल्याणी-अमर सिनेमा रोड के आइकान टावर्स परिसर के एक बिल्डिंग में देह व्यापार की सूचना पर मेंस पार्लर व स्पा सेंटर में सोमवार की रात नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी की।

    इस दौरान संचालक समेत छह लोगों को वहां से पकड़ा गया है। पुलिस की छापेमारी को देख आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पार्लर में काम करने वाली किसी लड़की को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया है।  लड़कियों ने महिला पुलिसकर्मियों पर पिटाई करने व मोबाइल ले जाने का आरोप लगाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली कि मेंस पार्लर की आर में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। उक्त बिल्डिंग में एक साथ छह मेंस पार्लर व स्पा सेंटर चलाया जाता है। सभी में केबिन बने हुए है। नीचे में गद्दा भी लगा था।

    काला शीशा लगे होने के कारण पार्लर के अंदर की गतिविधि संदिग्ध बताई जा रही है। हालांकि, छापेमारी के दौरान किसी को आपत्तिजनक हालत में नहीं पकड़ा गया है। सत्यापन के लिए संचालक समेत छह लोगों को वहां से हिरासत में लिया गया है।

    थाने पर पहुंचकर नगर एएसपी ने भी इन सभी से पूछताछ की। नगर थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ कर सभी के नाम-पते का सत्यापन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी में पार्लर से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। न ही कोई आपत्तिजनक हालत में ही था।

    पुलिस पर मारपीट का आरोप

    जांच में पुलिस को पता चला कि काफी दिनों से उक्त भवन में मेंस पार्लर व स्पा सेंटर चल रहा है। इसमें दार्जिलिंग, नेपाल, कोलकाता, दिल्ली समेत कई प्रदेशों की लड़कियों को रखकर मेंस पार्लर चलाया जा रहा था। लड़कियों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है।

    लड़कियों ने बताया कि पुलिस ने बिना किसी कारण उनके साथ बदसलूकी की। उनके मोबाइल फोन छीन लिए। हालांकि, पुलिस ने पिटाई की बात से इनकार किया है।

    इधर, पुलिस की कई गाड़ी आने के बाद छापेमारी की खबर फैलते ही सड़क पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोग कार्रवाई को देखने और घटना के बारे में जानने के लिए उत्सुक थे। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मेंस पार्लर में किस तरह की गतिविधियां चल रही थीं। 

    comedy show banner