PM Kisan Samman Nidhi: 3.71 लाख किसानों को मिला लाभ, मुजफ्फरपुर में किसानों को दी गई तकनीकी जानकारी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का लाभ जिले के 3.71 लाख किसानों को दिया गया। इसके लिए जिला कृषि कार्यालय सभी प्रखंड कार्यालयों व कृषि विज्ञान केंद्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें सबसे अधिक मोतीपुर से 48639 लाभार्थियों को इसका लाभ दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि पात्र किसानों को सालाना छह हजार की सहायता राशि तीन किस्तों में दी जाती है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 3.71 लाख किसानों को इसका लाभ मिला। इसमें सबसे अधिक मोतीपुर से 48,639, गायघाट 36,535 और कुढनी 40202 लाभार्थी हैं। इसके विपरीत मुरौल में 5,174 और बंदरा में 7,354 लाभार्थियों की संख्या सबसे कम है।
इन किसानों के खाते में 20 वीं किस्त से राशि भेजी गई। जिले के सभी 16 प्रखंडों से किसानों का चयन किया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना छह हजार रुपये की सहायता राशि तीन किस्तों में दी जाती है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योजना की 20वीं किस्त दी गई।
आधार से जोड़ी गई लाभार्थी की सूची
जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि लाभार्थियों की सूची आधार सीडिंग व खाते की पुष्टि के आधार पर तैयार की गई है। इसी सूची में से 320 किसान पीएम किसान उत्सव में शामिल होने पटना गए थे। बताया कि किसान सम्मान निधि के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया था।
जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न प्रखंडों से किसान चयनित हुए हैं। इनमें कुढ़नी से 50 किसान और कांटी, मीनापुर, सरैया, औराई, मुशहरी, और सकरा से 45-45 किसान शामिल हैं। इन किसानों का चयन जिला कृषि कार्यालय की ओर से किया गया है।
केंद्रीय कृषि मंत्री हुए शामिल
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस समारोह में उपस्थित रहे और किसानों को संबोधित किया। जिला कृषि कार्यालय, प्रखंड कृषि कार्यालय, पंचायत स्तर, कृषि समृद्धि केंद्रों और कृषि विज्ञान केंद्रों पर भी किसानों के लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई। इन स्थानों पर विभाग के अधिकारियों की ओर से किसानों को योजना की जानकारी और तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें नवीनतम तकनीक से जोड़ना है।
जिला कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न प्रखंडों से किसान चयनित हुए हैं। इनमें कुढ़नी से 50 किसान और कांटी, मीनापुर, सरैया, औराई, मुशहरी, और सकरा से 45-45 किसान शामिल हैं। इन किसानों का चयन जिला कृषि कार्यालय द्वारा किया गया था।
जिला कृषि कार्यालय, प्रखंड कृषि कार्यालय, पंचायत स्तर, कृषि समृद्धि केंद्रों और कृषि विज्ञान केंद्रों पर भी किसानों के लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। इन स्थानों पर विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को योजना की जानकारी और तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।
किस प्रखंड में कितने लाभार्थी किसान
- औराई – 21,410
- बंदरा – 7,354
- मोतीपुर – 48,639
- बोचहां – 22,419
- मुरौल – 5,174
- गायघाट – 36,535
- कांटी – 17137
- कटरा – 20,614
- कुढनी – 40,202
- मड़वन – 13558
- मीनापुर – 27,693
- मुशहरी – 12,193
- पारू – 36,218
- साहेबगंज – 14,965
- सकरा – 18,917
- सरैया – 28,429
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।