Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिनभर पार्टी का काम और शाम में..., इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहीं मुजफ्फरपुर के बड़े घर की बहू

    By Ajit KumarEdited By:
    Updated: Fri, 29 Oct 2021 08:51 AM (IST)

    समाज सेवा से बड़े घर की बहू ने राजनीतिमें दो साल पहले कदम रखा था। पहले जिला स्तर की और अब बिहार स्तर की पदाधिकारी हैंै। प्रदेश में दो स्थानों पर हो रह ...और पढ़ें

    Hero Image
    वह अपनी गतिविधियों की तस्वीरों को इंटरनेट मीडिया पर शेयर कर रही हैं। प्रतीकात्मक फोटो

    मुजफ्फरपुर, [प्रमोद कुमार]। बड़े घर की बहू इन दिनों राजनीतिक यात्रा पर हैं। अकेले नहीं गई हैं। साथ में राजनीतिक परिवार की बहू भी हंै। उनकी राजनीतिक यात्रा का उद्देश्य अपनी पार्टी को आधी आबादी में ताकतवर बनाना है ताकि उनकी पार्टी के उम्मीदवार को पटना वाले सदन पहुंचाया जा सके। समाज सेवा से बड़े घर की बहू ने राजनीतिमें दो साल पहले कदम रखा था। पहले जिला स्तर की और अब बिहार स्तर की पदाधिकारी हैंै। प्रदेश में दो स्थानों पर हो रहे चुनाव में पार्टी की प्रतिष्ठा फसी हुई है। इसलिए वह पार्टी की प्रतिष्ठा बचाने के लिए वहां गई हैं। वह दिनभर पार्टी का काम करती है और शाम में नेत्रियों के साथ मस्ती करती हैं। वह बड़े घर की बहू ही नहीं राजनीतिक परिवार की भी बहू हैैं। वह अपनी सभी गतिविधियों की तस्वीरों को इंटरनेट मीडिया पर शेयर कर रही हंै।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    योग की शरण में साहित्यकार मैडम

    मैडम साहित्यकार हंै। पठन-पाठन के साथ-साथ वह साहित्य सृजन में भी व्यस्त रहती हंै। कुछ साल पहले शहर के एक नामी महिला महाविद्यालय से सेवानिवृत्त हुई हंै। सेवा में रहते हुए भी वह रचना का पाठ करने के लिए कई देशों की यात्रा कर चुकी हैं। अपनी रचना के कारण न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी पहचान बना चुकी हैं। मैडम को खेल-कूद में भी खूब रुचि है। कारण, वे एक ऐसे परिवार से आती हंै जहां कई लोग खेल से जुड़े रहे हंै। इन दिनों वह अपनी रचना के कारण नहीं, योग प्रेम के चलते चर्चा में हैं। अपने योग प्रेम के कारण इन दिनों योगधाम की यात्रा पर हैं। मैडम ने अपने योग प्रेम को इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया है। उनका योग प्रेम लोगों को खूब भा रहा है। उनको जानने वाले मैडम को इसके लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

    इंटरनेट मीडिया पर फैशन बेबी का जलवा

    पर्व-त्योहार का मौसम है। फैशन बेबी इस मौसम का मजा लेने के लिए घर आई हुई हैं। जब से घर आई हंै इंटरनेट मीडिया पर छाई हुई हंै। इंटरनेट मीडिया पर अपने फैशन का जलवा दिखा रही हैं। अपनी तस्वीर रोज पोस्ट कर जानने वालों को शहर में अपनी उपस्थिति का एहसास करा रही हंै। बेबी को बचपन से फैशन शो में कैटवाक का शौक था। उनका शौक शहर में आयोजित एक फैशन शो से पूरा हो गया। बेबी न सिर्फ रैंप पर उतरीं, बल्कि अपनी प्रतिभा का जमकर लोहा मनवाया। फैशन शो में भाग लेने के बाद बेबी इसमें पूरी तरह से डूब गईं। दो साल से बाहर रहकर पढ़ाई कर रही हैं। इस दौरान वह फैशन से दूर थीं, लेकिन घर लौटते ही बेबी का फैशन प्रेम जाग गया है और वह फिर नजर आ रही हंै।

    पर्दे से गायब हैं समाजवादी बहू

    समाजवादी परिवार की बहू इन दिनों पर्दे से गायब हैं। सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा में रहने वाली समाजवादी बहू का पर्दे पर दिखाई नहीं पडऩा चर्चा में है। समाजवादी बहू ने समाज सेवा के क्षेत्र में बड़ा नाम कमाया। इसके बाद दो साल पहले राजनीति के मैदान में कदम रखा। भले ही उनका परिवार समाजवादी है, लेकिन उन्होंने देश की सबसे बड़ी पार्टी से राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की। पार्टी के साथ-साथ अपनी बिरादरी वाले संगठन से जुड़ीं। मैडम सफाई महकमे की सबसे बड़ी कुर्सी पाने की चाहत रखती हैं। उस कुर्सी पर बैठकर शहर का विकास करना चाहती हंै। इसलिए खूब सक्रिय हुईं, लेकिन उनको जबसे पता चला कि वह जिस बिरादरी से आती हैं वह नहीं लड़ सकती। इसके बाद से वह पर्दे से गायब हैं। इंटरनेट मीडिया पर भी वह नहीं दिखाई पड़ रही हैं। उनका इस तरह से गायब होना भी चर्चा में है।