Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    औराई सीओ और राजस्व कर्मचारी ने लिए 1.12 करोड़, अब नहीं दे पा रहे खर्च का ब्योरा; जल्द होगा एक्शन

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 11:07 AM (IST)

    औराई के सीओ और राजस्व कर्मचारी द्वारा अग्रिम मद में ली गई 1 करोड़ 12 लाख रुपये से अधिक की राशि का हिसाब अभी तक नहीं दिया गया है। बीडीओ ने दोनों को रिमाइंडर भेजा है और राशि का विवरण देने को कहा है अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। औराई सीओ और तत्कालीन राजस्व कर्मचारी ने अलग-अलग करीब 1 करोड़ 12 लाख रुपये से अधिक अग्रिम मद में राशि लिया, लेकिन अब तक खर्च का ब्योरा नहीं दिया है।

    जबकि औराई बीडीओ की ओर से कई बार संबंधितों को पत्र भेजकर निकासी की राशि का हिसाब देते हुए समायोजन करने का निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद सालभर से सीओ सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं और राजस्व कर्मचारी का तबादला हो चुका है। वे वर्तमान में गायघाट अंचल कार्यालय में तैनात हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    औराई बीडीओ ने सीओ और राजस्व कर्मचारी को रिमाइंडर भेजा है और शीघ्र निकासी की गई राशि का ब्योरा देने को कहा है। उन्होंने राजस्व कर्मचारी पर कानूनी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है।

    बताया गया कि औराई सीओ कार्यालय के स्तर से अग्रिम राशि की मांग गई थी। इसके आलोक में चेक के माध्यम से 99 लाख 64 हजार 800 रुपये का आवंटन किया गया। वर्ष 2022 से उक्त राशि के समायोजन को लेकर सीओ से पत्राचार किया जा रहा है।

    डीएम की समीक्षा बैठक में लगातार इसपर सवाल पूछा जा रहा है। करीब साल भर पहले सीओ ने निकासी की गई राशि का खर्च से संबंधित ब्योरा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक समायोजन नहीं किया गया।

    इसी प्रकार राजस्व कर्मचारी ने प्रखंड नजारत से 11 लाख 95 हजार 220 रुपये लिए, लेकिन अब तक यह राशि किस मद में खर्च की। इसका ब्योरा नहीं दिया। बीडीओ ने अविलंब इस राशि का हिसाब देने अन्यथा कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

    comedy show banner
    comedy show banner