Muzaffarpur Nagar Nigam का स्मार्ट बनने की दिशा में एक और कदम, इससे जुड़ी समस्याओं का होगा On The Spot समाधान
Muzaffarpur Nagar Nigam नगर निगम ने नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। अब टोल फ्री नंबर वेबसाइट और मोबाइल एप पर शिकायत मिलते ही कर्मचारी मौके पर जाकर समस्या का समाधान करेंगे। नगर आयुक्त विक्रम वीरकर ने बताया कि शिकायत निवारण प्रणाली को केंद्रीकृत कर दिया गया है जिससे शहरवासियों को मूलभूत सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान आसानी से मिल सके।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Nagar Nigam : नगर निगम द्वारा नागरिकों की मूलभूत सेवाओं से संबंधित जनशिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर निगम कार्यालय में विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य यह था कि टोल फ्री नंबर 155304, नगर निगम की वेबसाइट https://mymmc.org और मोबाइल एप पर शिकायत मिलते ही संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौके पर जाकर इसके समाधान करेंगे।
फिर उसकी स्थिति को पोर्टल पर अद्यतन करेंगे। आम नागरिकों को आन द स्पाट समाधान किया जाएगा और इसे पारदर्शी भी बनाया जाएगा। इस प्रशिक्षण में विकास, भवन, अतिक्रमण, योजना/स्वास्थ्य, जन्म-मृत्यु, आरटीपीएस, स्मार्ट सिटी, स्वच्छता, विद्युत व जलकल शाखाओं के पदाधिकारी एवं कर्मियों को शामिल किया गया।
बताया गया कि शिकायतें पहले की तरह पोर्टल पर स्वतः दर्ज हो रही हैं, लेकिन मुख्य बदलाव यह हुआ है कि अब संबंधित शाखा के कर्मी शिकायत प्राप्त होते ही फील्ड में जाएंगे। मौके पर ही समस्या का समाधान करेंगे और फिर पोर्टल पर समाधान की स्थिति अपडेट करेंगे। इससे जनशिकायतों के समाधान की प्रक्रिया और अधिक गतिशील, उत्तरदायी और सार्वजनिक रूप से ट्रैक योग्य बन सकेगी।
केंद्रीयकृत हो चुकी शिकायत निवारण प्रणाली
नगर आयुक्त विक्रम वीरकर ने कहा कि अब शिकायत निवारण प्रणाली पूरी तरह से केंद्रीकृत कर दी गई है। यदि कोई शिकायत सीधे काल या व्यक्तिगत रूप से प्राप्त होती है, तो उसे भी उसी पोर्टल पर दर्ज कर एकीकृत प्रणाली के तहत निपटाया जाएगा। वार्ड निरीक्षक, अंचल निरीक्षक सहित सभी कर्मी और पदाधिकारीयों के लिए अलग लागिन बनाया गया है। जिससे वे अपने क्षेत्रों की शिकायतों को ट्रैक और मानिटर कर सकेंगे।
शिकायत दर्ज करने के माध्यम
नगर आयुक्त ने कहा कि शहरवासी स्वच्छता, नल जल, और अन्य मूलभूत सेवाओं से जुड़ी शिकायतें नगर निगम की वेबसाइट, मोबाइल एप या टोल फ्री नंबर 155304 के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।