विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Champaran : अब बेतिया के एमजेके कॉलेज की जगह आरएलएसवाइ में खुलेगा बीआरए विश्वविद्यालय का एक्सटेंशन काउंटर

By Vinay PankajEdited By:
Published: Tue, 23 Mar 2021 06:39 PM (IST)

पश्चिम चंपारण के जिला मुख्यालय बेतिया के एमजेके कॉलेज में बीआरए विश्वविद्यालय का एक्सटेंशन काउंटर खुला था। लेकिन विवि की ...और पढ़ें

आरएलएसवाइ कॉलेज में जांच करने पहुंची विश्वविद्यालय की टीम (जागरण)
आरएलएसवाइ कॉलेज में जांच करने पहुंची विश्वविद्यालय की टीम (जागरण)

पश्चिम चंपारण (बेतिया),जागरण संवाददाता। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से खुलने वाला एक्सटेंशन काउंटर बेतिया के एमजेके कॉलेज की जगह अब राम लखन ङ्क्षसह यादव कॉलेज में खुलेगा। एमजेके कॉलेज में विश्वविद्यालय के एक्सटेंशन काउंटर खुलने को लेकर विवि की ओर से मंगलवार को पांच सदस्यीय जांच टीम आई थी।

टीम ने प्रस्ताव को लेकर किया विचार-विमर्श :

टीम पहले एमजेके कॉलेज में निरीक्षण करने पहुंची तथा प्रस्ताव को लेकर विचार-विमर्श किया। साथ ही टभ्म ने वहां भौतिक सत्यापन भी किया। विश्वविद्यालय से आए पदाधिकारियों ने इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुरेंद्र प्रसाद केसरी से कई जानकारियां लीं।

अबतक जमा नहीं हो सकी 10वीं 11वीं और 12वीं सत्र की अनुदान की राशि :

विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर, इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज और डीएसडब्ल्यू द्वारा प्राचार्य से पूछा गया कि यूजीसी की अनुदान राशि जमा नहीं करने के कारण अब कॉलेज का अनुदान रोक दिया है। ऐसे में इसी कॉलेज में एक्सटेंशन काउंटर क्यों खोला जाए? विश्वविद्यालय प्रॉक्टर ने कहा कि 10वीं 11वीं और 12वीं सत्र की अनुदान की राशि अब तक जमा नहीं हो सकी। इस मामले में कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुरेंद्र केसरी ने कहा कि यह मामला वर्ष 2008 का है। उस समय के प्राचार्य द्वारा इस राशि को खर्च नहीं किया गया। जिसे यूजीसी को वापस करना पड़ रहा है।

पश्चिमी छोर पर बने हॉस्टल में खोला जा सकता एक्सटेंशन काउंटर :

इसके बाद टीम द्वारा कॉलेज के पश्चिमी छोर में बने हॉस्टल का जायजा लिया गया। प्रचार्य ने बताया कि विश्वविद्यालय का एक्सटेंशन काउंटर यहां खोला जा सकता है। एक्सटेंशन काउंटर की स्थलीय जांच के दौरान कॉलेज की आधारभूत संरचना को लेकर विश्वविद्यालय की टीम ने कमरों की संख्या शौचालय और अन्य सुविधाओं को लेकर प्राचार्य से जानकारी ली। इसके बाद टीम द्वारा एमजेके कॉलेज के अन्य भवनों मसलन बीबीए ,बीसीए का भी जायजा लिया।

कॉलेज में गंदगी पर जताई आपत्ति :

स्थलीय निरीक्षण के दौरान कॉलेज में गंदगी देख विश्वविद्यालय के पदाधिकारी बिफर पड़े। विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर ने प्राचार्य से कहा कि तीन- चार कर्मियों को रखकर कॉलेज में साफ सफाई करवाई जाए। कॉलेज में चारों तरफ गंदगी होने से कॉलेज की छवि धूमिल हो रही है। वहीं टीम में शामिल सीनेट सदस्य डॉ एन एन शाही ने कॉलेज की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को सामने रखा गया । जिसके बाद आरएसवाइ कॉलेज के प्राचार्य राजेश्वर प्रसाद यादव के अनुरोध पर टीम ने वहां भी निरीक्षण किया।

आरएलएसवाइ कॉलेज पर बनी सहमति :

निरीक्षण के बाद जांच टीम के सदस्य मनकेश्वर प्रसाद ने बताया कि एक्सटेंशन काउंटर को लेकर आरएलएसवाइ कॉलेज पर संतुष्टि जताई गई है। उन्होंने कहा कि यहां की आधारभूत संरचना बेहतर है तो क्यों ना यहीं पर एक्सटेंशन काउंटर खोला जाए, जिसपर सीनेट के सदस्य डॉ. एनएन शाही द्वारा भी सहमति जाहिर की गई। सदस्यों का कहना था कि जब एक्सटेंशन काउंटर बेतिया में ही खुलना है तो वह एमजेके कॉलेज खुले या आरएलएसवाइ कॉलेज इससे क्या फर्क पड़ता है। मौके पर प्रॉक्टर डॉ अजीत कुमार, डीएसडब्ल्यू डॉ. अभय कुमार ङ्क्षसह, इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज डॉ. प्रमोद कुमार, बगहा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर के चौधरी, डॉ. तथागत बनर्जी, डॉ. सुरेंद्र राय, आरएलएसवाइ कॉलेज से डॉ. अभय कुमार वर्मा, डॉक्टर बालेश्वर तिवारी, डॉ. अभय कुमार ङ्क्षसह आदि मौजूद थे।