Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर जिले के आठ अंचलों में नए अंचलाधिकारी, विभाग से आदेश जारी

    By Ajit KumarEdited By:
    Updated: Thu, 01 Jul 2021 11:47 AM (IST)

    जिले के कांटी बोचहां कुढऩी बंदरा सकरा पारू औराई और कटरा अंचल के अंचलाधिकारियों का तबादला किया गया है। बोचहां के अंचल निरीक्षक विरेंद्र कुमार वर्मा को प्रोन्नति देते हुए यहां का अंचलाधिकारी बनाया गया है। पंकज कुमार कुढऩी के नए सीओ होंगे।

    Hero Image
    डीसीएलआर पूर्वी के अलावा आठ अंचलों के अंचलाधिकारी का तबादला।

    मुजफ्फरपुर, जासं। जिले के कई राजस्व पदाधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। डीसीएलआर पूर्वी समेत आठ अंचलों में नए अंचलाधिकारी पदस्थापित किए गए हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार डीसीएलआर पूर्वी स्वपनिल इसी पद पर वैशाली जिले के हाजीपुर सदर अनुमंडल स्थानांतरित किए गए। उनकी जगह पर जयचंद्र यादव को डीसीएलआर पूर्वी बनाया गया है। वे समस्तीपंर के रोसड़ा अनुमंडल में इस पद पर थे। विभाग के अन्य आदेश में अंचलाधिकारियों का तबादला किया गया है। जिले के कांटी, बोचहां, कुढऩी, बंदरा, सकरा, पारू, औराई और कटरा अंचल के अंचलाधिकारियों का तबादला किया गया है। बोचहां के अंचल निरीक्षक विरेंद्र कुमार वर्मा को प्रोन्नति देते हुए यहां का अंचलाधिकारी बनाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंकज कुमार कुढऩी के नए सीओ होंगे। इससे पहले मधुबनी के पंडौल में वे इसी पद पर थे। मुशहरी की अंचल निरीक्षक ज्योतिलता रानी को प्रोन्नति देते हुए बंदरा का सीओ बनाया गया है। संजय कुमार महतो सकरा के सीओ होंगे। वे समस्तीपुर के उजियारपुर में इसी पद पर थे। पारू का अंचलाधिकारी अनिल भूषण को बनाया गया है। वे कैमूर के भगवानपुर में इस पद पर थे। इसके अलावा कटरा के सीओ सुबोध कुमार को चकबंदी प्रशिक्षण संस्थान पटना में सहायक चकबंदी पदाधिकारी बनाया गया है। कांटी के सीओ शिव शंकर गुप्ता को पूर्वी चंपारण के घोड़ासाहन में इसी पद पर स्थानांतरित किए गए हैं। इनकी जगह पारस नाथ राय को कटरा और राज शेखर कुमार को कांटी का अंचलाधिकारी बनाया गया है। वहीं रामानंद सागर औराई के अंचलाधिकारी बनाए गए हैं। 

    छह प्रखंडों में नए बीडीओ

    जासं, मुजफ्फरपुर : जिले के छह प्रखंडों में नए बीडीओ की पदस्थापना की गई है। इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग ने आदेश जारी किया है। विजय कुमार ठाकुर को कांटी, चंद्रकांता को मुरौल, प्रशांत कुमार को बंदरा, भुवनेश मिश्रा को मीनापुर, शत्रुंजय कुमार सिह को सरैया एवं अलाउद्दीन अंसारी को साहेबगंज का बीडीओ बनाया गया है।  

    comedy show banner
    comedy show banner