Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल में पटरी पर लौटी जिंदगी, हटाया गया दिन का कर्फ्यू...अब केवल रात नौ से सुबह पांच बजे तक सख्ती

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 01:21 PM (IST)

    Nepal News नेपाल में जेनजी के हिंसक आंदोलन के बाद सत्ता परिवर्तन हो गया है। अब चीजें धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। इस वीरगंज जिला प्रशासन कार्यालय ने विशेष व्यवस्था लागू कर दी है। सुबह पांच बजे से रात नौ बजे तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी। वहीं रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक पूर्ण कर्फ़्यू रहेगा।

    Hero Image
    रक्सौल में आइडी जांच के बाद लोगों को दी जा रही आवागमन की इजाजत। जागरण

     जागरण संवाददाता वीरगंज (नेपाल)। जिला प्रशासन कार्यालय ने वीरगंज में सुरक्षा कारणों से विशेष व्यवस्था लागू कर दी है। वीरगंज क्षेत्र में सुबह पांच बजे से रात नौ बजे तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी। वहीं, रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक पूर्ण कर्फ़्यू जारी रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परसा जिला के मुख्य जिला अधिकारी (सीडीओ) तोयनारायण सुवेदी ने कहा कि हाल की घटनाओं के मद्देनज़र शांति–व्यवस्था बनाए रखने और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। लोगों से अपील की गई है कि वे आदेश का पालन करें।

    बिना आवश्यक कारण घरों से बाहर नहीं निकलें। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि यह निर्णय आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्त सुरक्षा जांच जारी

    रक्सौल (पूच): पड़ोसी देश नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। जेनजी के आक्रोशपूर्ण हिंसक प्रदर्शन के बाद फैले डर और तनाव से बाहर निकलने के लिए नेपाल पुलिस, आर्म्ड फोर्स, जिला पुलिस और सेना के जवान लगातार प्रयासरत हैं।

    इस बीच भारत-नेपाल मैत्री पुल पर आर्म्ड फोर्स के अधिकारी गौतम ने एसएसबी अधिकारियों से मुलाकात कर सीमा सुरक्षा व्यवस्था पर समन्वय स्थापित किया। हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई बयान देने से परहेज किया।

    भारत-नेपाल मैत्री पुल पर जांच करते एसएसबी के जवान। जागरण 

    फिलहाल बीमार लोगों, जीवन रक्षक दवाओं तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए सीमित आवागमन की अनुमति दी जा रही है। आने-जाने वालों के आधार कार्ड और नेपालियों की नागरिकता की जांच के साथ-साथ सामग्रियों की भी सघन तलाशी ली जा रही है।