विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पेमेंट करो, पेपर लो'... बिहार में नीट के नाम पर ठगी, आरोपी मनीष कुमार की संपत्ति होगी जब्त  

Published: Thu, 14 May 2026 06:48 AM (IST)

मुजफ्फरपुर में नीट परीक्षा के नाम पर ठगी करने वाले मनीष कुमार के बैंक खातों की जांच की जा रही ...और पढ़ें

बिहार नीट स्कैम। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

बिहार नीट स्कैम। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। नीट परीक्षा के नाम पर ठगी में बालूघाट से गिरफ्तार किए गए जजुआर के मनीष कुमार के बैंक खातों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बैंक खाते को फ्रिज कराने की कवायद की जाएगी। इसके साथ ही गैरकानूनी ढंग से अर्जित उसकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी।

इस दिशा में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बता दें कि दो मई को सिकंदरपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर बालूघाट स्थित किराये के मकान में रहकर नीट परीक्षा के नाम पर टेलिग्राम चैनल के माध्यम से ठगी करने वाले मनीष को पकड़ा था। उसके कमरे से लैपटॉप व मोबाइल आदि जब्त किए गए थे।

छानबीन में मोबाइल में एक वाइस रिकॉर्डिंग भी मिला था। जिसमें दावा किया जा रहा है कि उसके पास नीट पेपर उपलब्ध हैं। जिसको भी लेना है, वह एनटीए ऑफिसियल पर संपर्क करें।

छात्रों को ऐसे बनाते थे शिकार

जांच में पुलिस को पता चला कि एनटीए ऑफिसियल से बने मैसैंजर का इस्तेमाल कर के कई छात्रों से संपर्क किया गया है।इनसे पहले पेमेंट करो फिर पेपर लो, पेमेंट कई तरीकों से इकट्ठा किया गया है।

पेमेंट लेने में फिनो पे और इंडसइंड बैंक खाता का इसमें प्रयोग किया गया है। इन बैंक खातों का नंबर पुलिस को मिला है। इसमें हर्ष कणोडिया के नाम पर फोन पे क्यूआर कोड भी मिला है।

जांच के दौरान व्हाटसअप चाट से कई की पहचान हुई है, जिसके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई है। ठगी के इस खेल में उसका दोस्त निखिल कुमार समेत अन्य भी शामिल है। इन सभी के नाम सामने आए है। इस दिशा में सिकंदरपुर थाने की पुलिस की जांच के साथ आगे की कार्रवाई कर रही है।

हथौड़ी, बोचहां व अहियापुर के तीन आरोपित नीट यूजी साल्वर गैंग के सक्रिय सदस्य

नीट यूजी साल्वर गैंग के सरगना व गिरफ्तार शातिरों से हथौड़ी, बोचहां व अहियापुर के पकड़े गए तीन आरोपितों के अलावा जिले के और कई इलाकों के युवकों से इनके तार जुड़ने की बात सामने आई है। इस दिशा में विशेष टीम जांच कर रही है।

मामले में पिछले दिनों बिहारशरीफ की टीम इस मामले में हथौड़ी, बोचहां व अहियापुर के तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। इसमें दो आरोपितों की गिरफ्तारी मिठनपुरा के जिला स्कूल व मुर्खजी सेमिनरी स्कूल के समीप से की गई थी। इसके अलावा एक अन्य की गिरफ्तारी दूसरे जगह से हुई थी।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला था कि गिरोह के सरगना नीट पास कराने के लिए प्रति अभ्यर्थी 50 से 60 लाख रुपये में सौदा किए थे। इसके लिए इन सभी के बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। इस गैंग से जुड़े आरोपितों में अहियापुर शेखपुर के मनोज कुमार, बोचहां के गौरन कुमार तथा हथौड़ी के सुभाष कुमार शामिल हैं।

इस मामले में बिहारशरीफ की टीम अब तक आधे दर्जन से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। तीन लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए थे। अब इस मामले की जांच सीबीआई की विशेष टीम कर रही है। इसके लिए पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपितों को रिमांड पर लेने की कवायद शुरू कर दी गई है।


यह भी पढ़ें- NEET पेपर लीक पर फिर बवाल! 2024 में संजीव मुखिया ने हिलाया था सिस्टम, नीट 2026 का भी बिहार से जुड़ रहा कनेक्शन

यह भी पढ़ें- NEET UG पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन; 7 आरोपितों को रिमांड पर लेगी CBI, करेगी पैसों के लेन-देन की जांच