विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET UG पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन; 7 आरोपितों को रिमांड पर लेगी CBI, करेगी पैसों के लेन-देन की जांच

Published: Wed, 13 May 2026 02:46 PM (GMT+05:30)

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) नीट यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार सभी सात आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। ...और पढ़ें

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई आरोपि‍तों को लेगी र‍िमांड पर।

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई आरोपि‍तों को लेगी र‍िमांड पर।

HighLights

  1. सीबीआई नीट यूजी पेपर लीक की जांच करेगी।

  2. सात आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी।

  3. एमबीबीएस छात्र अवधेश कुमार से भी गहन पूछताछ होगी।

राज्य ब्यूरो, पटना। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) अब नीट यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार सभी सात आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

जांच एजेंसी मामले से जुड़े नेटवर्क, अभ्यर्थियों तक पहुंच और पैसों के लेन-देन की गहराई से जांच करेगी। इस मामले में विम्स मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र अवधेश कुमार समेत अन्य आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

सीबीआई यह भी पता लगाएगी कि प्रश्नपत्र लीक का नेटवर्क कितने राज्यों तक फैला था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।

2 मई की रात पकड़े गए थे दो आरोपित 

जानकारी के अनुसार, दो मई की रात पावापुरी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार सं‍द‍िग्‍धों में एमबीबीएस छात्र अवधेश कुमार भी शामिल था। पुलिस ने कार से लाखों रुपये नकद बरामद किए थे।

जांच के दौरान अवधेश कुमार के मोबाइल फोन से कई अहम सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया।

अलग-अलग जिलों से सात ग‍िरफ्तार

अवधेश की निशानदेही पर नालंदा पुलिस ने मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, सीतामढ़ी और छपरा में छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन से कई अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और नीट यूजी परीक्षा से जुड़े दस्तावेज भी मिले थे। अब सीबीआइ इन सभी दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच करेगी।

पूछताछ के बाद नालंदा police ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। अब सीबीआइ उन्हें रिमांड पर लेकर पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटेगी।

गिरफ्तार आरोपी

  • अवधेश कुमार, पावापुरी
  • अमन कुमार सिंह, मोतिहारी
  • हर्ष राज, सीतामढ़ी
  • अवधेश कुमार, छपरा
  • पंकज कुमार, मुजफ्फरपुर
  • मनोज कुमार, मुजफ्फरपुर
  • एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी है।