विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बड़ा हादसा: बेपटरी हुई नरकटियागंज इंटरसिटी एक्सप्रेस, कई घायल

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Tue, 20 Feb 2018 04:34 PM (IST)Updated: Tue, 20 Feb 2018 07:55 PM (IST)

बिहार के मुजफ्फरपुर में नरकटियागंज इंटरसिटी एक्सप्रेस बेपटरी हो गई। इस घटना में दर्जनों यात्री घायल हो गए। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

बड़ा हादसा: बेपटरी हुई नरकटियागंज इंटरसिटी एक्सप्रेस, कई घायल
बड़ा हादसा: बेपटरी हुई नरकटियागंज इंटरसिटी एक्सप्रेस, कई घायल

मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। बिहार के मुजफ्फरपुर में मंगलवार को नरकटियागंज इंटरसिटी एक्सप्रेस बेपटरी हो गई। इस घटना में कई यात्री घायल हो गए। कई लोगों को गंभीर चोट लगा है।

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर-मेतिहारी रेलखंड में पिपराहा हॉल्ट पर नरकटियागंज इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन बेपटरी हो गई है। अचानक हुए इस हादसे के बाद रेल यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। दर्जनों यात्री जख्मी हो गए हैं। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद ट्रैक पर परिचालन ठप्‍प हो गया है। रेल अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। ट्रेन को पटरी पर लाने की कवायद जारी है।