विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में बेटी की मौत से नाराज मायकेवालों ने ससुराल के सामने जलाई चिता, पति समेत 4 पर FIR दर्ज

Published: Wed, 18 Nov 2026 01:04 PM (IST)

Suspicious Death Case : मुजफ्फरपुर में एक महिला की मौत के बाद मायकेवालों ने पोस्टमार्टम कराकर पति के दरवाजे पर ...और पढ़ें

विभा देवी की फाइल फोटो व पताही में महिला की मौत के बाद जुटी स्थानीय लोगों की भीड़।

विभा देवी की फाइल फोटो व पताही में महिला की मौत के बाद जुटी स्थानीय लोगों की भीड़।  


HighLights

  1. महिला की मौत के बाद मायकेवालों ने शव जलाया।

  2. पति और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया गया।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संवाद सहयोगी, बैरिया (मुजफ्फरपुर)। महिला की मौत के बाद मायकेवालों का आक्रोश इस कदर फूटा कि पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर सीधे उसके पति के दरवाजे पर पहुंच गए। वहां शव को जला दिया।

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के पताही में हुई इस घटना से इलाके में चर्चा तेज हो गई। मृतका की पहचान विभा ठाकुर (39) के रूप में हुई है।

पिता बच्चू चौधरी ने पति चंदन ठाकुर, सास-ससुर और ननद समेत ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2014 में हुई थी शादी, लंबे समय से चल रहा था विवाद

मृतका के पिता बच्चू चौधरी गुजरात के अहमदाबाद स्थित समर नगर के निवासी हैं। उनकी पुत्री विभा की शादी 27 नवंबर 2014 को पताही के चंदन ठाकुर से हुई थी।

दोनों की एक बेटी है, जो फिलहाल अपने नाना के साथ अहमदाबाद में रहती है। पिता के अनुसार विभा और उसके पति व ससुरालवालों के बीच लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहा था। इसे लेकर मुजफ्फरपुर और अहमदाबाद के न्यायालयों में मामले लंबित हैं।

कोर्ट के आदेश पर दोबारा ससुराल में रहने लगी थी

पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि ससुरालवाले विभा को लगातार प्रताड़ित करते थे। उसे घर से भी निकाल दिया गया था। बाद में न्यायालय के आदेश पर वह दोबारा ससुराल में रहने लगी। इसके बाद भी उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। विभा ने कई बार फोन कर इसकी जानकारी अपने मायकेवालों को दी थी।

खाद्य पदार्थ खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

पिता ने आरोप लगाया है कि 15 नवंबर को साजिश के तहत विभा को कोई ऐसा खाद्य पदार्थ दिया गया, जिसके सेवन के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान अगले दिन उसकी मौत हो गई। पिता ने पूर्व से चले आ रहे वैवाहिक विवाद को देखते हुए इसे सुनियोजित हत्या की आशंका जताई है।

पति समेत ससुरालवाले फरार, पुलिस कर रही जांच

सदर थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि पिता के आवेदन पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला का पति और ससुराल के अन्य सदस्य दिल्ली में रहते हैं। विभा वर्तमान में अपनी मां के साथ यहां रह रही थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- मधुबनी के बेनीपट्टी में स्कूल भवन में लगाई आग, बेंच-डेस्क जलकर राख, लोहे का ढांचा ही बचा

यह भी पढ़ें- मधुबनी में शिव महापुराण कथा से पहले हनुमान मंदिर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, आखिर किसे देना चाहते थे चुनौती?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।