मधुबनी के बेनीपट्टी में स्कूल भवन में लगाई आग, बेंच-डेस्क जलकर राख, लोहे का ढांचा ही बचा
Madhubani School Fire : मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड में एकतारा प्लस टू उच्च विद्यालय के परीक्षा भवन में अज्ञात लोगों ...और पढ़ें
HighLights
बेनीपट्टी के एकतारा प्लस टू उच्च विद्यालय में आगजनी हुई।
परीक्षा भवन के कमरे में रखे बेंच-डेस्क जलकर राख।
अज्ञात लोगों ने लगाई आग, एक लाख का नुकसान।
जागरण संवाददाता, बेनीपट्टी (मधुबनी)। बिहार में मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड में जिस परीक्षा भवन में बैठकर विद्यार्थी अपने भविष्य की इबारत लिखते, वहां बुधवार सुबह आग ने जमकर तबाही मचाई।
बेनीपट्टी प्रखंड के एकतारा प्लस टू उच्च विद्यालय के परीक्षा भवन के एक कमरे में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि कमरे में रखे बेंच-डेस्क और अन्य सामान जलकर राख हो गए। घटना में करीब एक लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।
सुबह सात बजे लगाई आग
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब सात बजे अज्ञात लोगों ने परीक्षा भवन के एक कमरे को निशाना बनाया। कमरे में आग लगने से देखते ही देखते वहां रखे सामान धू-धूकर जलने लगे।
बेंच-डेस्क की सिर्फ लोहे की फ्रेम बची
आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कमरे में रखे बेंच-डेस्क का लकड़ी वाला हिस्सा पूरी तरह जल गया। आग बुझने के बाद सिर्फ लोहे की फ्रेम बची हुई थी। कमरे से धुआं निकल रहा था और जले हुए सामान की दुर्गंध फैल रही थी।
लाखों की संपत्ति का नुकसान
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, आग से करीब एक लाख रुपये मूल्य के सामान का नुकसान हुआ है। परीक्षा भवन के कमरे में रखे बेंच-डेस्क समेत अन्य सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई। अज्ञात लोगों की इस हरकत से विद्यालय को आर्थिक क्षति पहुंची है।