Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में अज्ञात वाहन ने चार को रौंदा, किशोर समेत तीन की मौत

    Updated: Tue, 03 Dec 2024 01:41 AM (IST)

    Muzaffarpur accident पहाड़पुर मनोरथ पंचायत के दरिया छपरा शिव मंदिर से पूरब एसएच-74 पर सोमवार रात अज्ञात वाहन ने चार लोगों को रौंद दिया। इनमें एक किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक की स्थिति गंभीर है। शोर सुनकर आसपास लोग पहुंचे। साथ ही घटना की सूचना पर स्वजन भी पहुंचे। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां इम्तियाज को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

    Hero Image
    Muzaffarpur accident पहाड़पुर मनोरथ पंचायत में बड़ा हादसा।

    जेएनएन, मुजफ्फरपुर। साहेबगंज थाना क्षेत्र की पहाड़पुर मनोरथ पंचायत के दरिया छपरा शिव मंदिर से पूरब एसएच-74 पर सोमवार रात अज्ञात वाहन ने चार लोगों को रौंद दिया। इनमें एक किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक की स्थिति गंभीर है। घटना करीब सात साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताते हैं कि कांटी थाने के पानापुर निवासी रहिमन मियां के पुत्र मो. नूर महमद (37) व दरिया छपरा वार्ड नंबर-नौ के तईयब मियां के पुत्र मो.सलीम (27) एक बाइक से धनैया से भोज खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान दरिया छपरा शिव मंदिर के पूरब एसएच-74 पर तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार ठोकर मारी। इसके बाद दोनों बाइक सवारों को घसीटते हुए दूर किनारे तक ले गया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    सड़क किनारे से घर जा रहे लोगों को रौंदा

    वहीं, मो. निजयमुदीन के पुत्र मो. इम्तियाज (15) व मो. सबजल के पुत्र मो.रुस्तम (12) पैदल ही सड़क किनारे चलते हुए घर जा रहे थे। बाइक सवार को रौंदते हुए अज्ञात वाहन ने मो. इम्तियाज और मो. रुस्तम को भी चपेट में ले लिया। उन दोनों को भी रौंदते हुए चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

    सामुदायिक केंद्र किया गया भर्ती, डॉक्टरों ने मृत किया घोषित

    शोर सुनकर आसपास लोग पहुंचे। साथ ही घटना की सूचना पर स्वजन भी पहुंचे। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां, इम्तियाज को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रुस्तम की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उसे चिकित्सक ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।

    बताते हैं कि मो. नूर महमद अपनी ससुराल पहाड़पुर मनोरथ पंचायत के वार्ड नंबर-नौ दरिया छपरा में परिवार के साथ रहते थे। सूचना पर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार सीएचसी और घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। साथ ही तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।