विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar New Model Station: तुर्की-सिलौत बाईपास लाइन के साथ बनेगा कोचिंग डिपो, टर्मिनल का सर्वे शुरू

Published: Wed, 17 Dec 2025 02:41 PM (IST)

मुजफ्फरपुर जंक्शन के समस्तीपुर डिवीजन में जाने के बाद, सोनपुर मंडल ने तुर्की में मुजफ्फरपुर की तरह मॉडल स्टेशन बनाने ...और पढ़ें

तुर्की-सिलौत बाईपास लाइन के साथ बनेगा कोचिंग डिपो, टर्मिनल का सर्वे शुरू

तुर्की-सिलौत बाईपास लाइन के साथ बनेगा कोचिंग डिपो, टर्मिनल का सर्वे शुरू

HighLights

  1. तुर्की में मुजफ्फरपुर की तर्ज पर बनेगा मॉडल स्टेशन

  2. तुर्की-सिलौत बाईपास लाइन के साथ कोचिंग डिपो बनेगा

  3. गुजरात की कंपनी कर रही है सर्वे

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जंक्शन समस्तीपुर डिवीजन में चले जाने के बाद सोनपुर मंडल ने मुजफ्फरपुर की तर्ज पर तुर्की में मॉडल स्टेशन बनाने का फैसला लिया है। वहां तुर्की-सिलौत नई बाईपास लाइन के साथ कोचिंग डिपो, कोचिंग टर्मिनल का सर्वे शुरू कर दिया है।

गुजरात की कंपनी भास्करम ज्योतिष अनुसंधान प्राइवेट कंपनी लिमिटेड को इसका जिम्मा मिला है। कंपनी के इंजीनियरों ने सोनपुर रेल मंडल को खबर कर मंगलवार से सर्वे शुरू कर दिया।

इस मौके पर टीआई नवीन कुमार सहित अन्य रेल अधिकारी मौजूद थे। गुरुवार को डीआरएम सोनपुर अमित सरन रामदयालु और तुर्की स्टेशन का निरीक्षण कर नये कार्य के लिए हो रहे सर्वे की जानकारी लेंगे।

तुर्की और सिलौत के बीच मुजफ्फरपुर स्टेशन को छोड़कर एक बाईपास सेक्शन बनेगा। इस सेक्शन को नए मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित करने के लिए जांच शुरू हुई है।

इस जगह पर, एक कोचिंग डिपो (शेड के साथ दो इंस्पेक्शन लाइन, बिना शेड के एक वाशिंग लाइन, तीन सिक लाइन, दोनों सिरों पर डेडिकेटेड शंटिंग नेक के साथ छह स्टेबलिंग लाइन और अन्य जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर), एक कोचिंग टर्मिनल और रेलवे कालोनी विकसित करने की संभावना तलाश की गई है।

इसके मद्देनजर मंगलवार की सुबह 11:00 बजे एक संयुक्त सर्वे शुरू हुई। सर्वे रिपोर्ट में इसका साइट मैप अटैच किया गया है।