विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर के रामबाग में पीएनजी पाइपलाइन से गैस रिसाव, दीपावली के दिन मची अफरातफरी

Published: Mon, 09 Nov 2026 02:32 PM (GMT+05:30)

दीपावली के दिन मुजफ्फरपुर के रामबाग चकबासू में पीएनजी पाइपलाइन से गैस रिसाव होने से इलाके में दहशत फैल गई। ...और पढ़ें

गैस रिसाव की सूचना मिलते ही आइओसीएल की तकनीकी टीम, एसडीओ आनंद उत्सव, डीएसपी सुरेश कुमार और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

गैस रिसाव की सूचना मिलते ही आइओसीएल की तकनीकी टीम, एसडीओ आनंद उत्सव, डीएसपी सुरेश कुमार और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

HighLights

  1. दीपावली पर मुजफ्फरपुर के रामबाग में गैस रिसाव हुआ।

  2. पीएनजी पाइपलाइन से गैस फैलने से लोगों में दहशत।

  3. दीयों या पटाखों की गर्मी से लीकेज की आशंका।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur PNG Gas Leak: दीपावली के दिन मुजफ्फरपुर के रामबाग चकबासू में पीएनजी पाइपलाइन से गैस रिसाव होने के कारण पूरे इलाके में गैस की गंध फैल गई।

इससे स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। गोबरसही-डुमरी रोड पर पाइपलाइन में विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत और दो दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की घटना के महज दस दिन बाद हुई इस दूसरी घटना ने लोगों को फिर दहशत में डाल दिया।

मौके पर पहुंची तकनीकी टीम

गैस रिसाव की सूचना मिलते ही आइओसीएल की तकनीकी टीम, एसडीओ आनंद उत्सव, डीएसपी सुरेश कुमार और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

टीम ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को हटाकर उसकी जगह नया पाइप लगाया। इसके बाद गैस रिसाव पर नियंत्रण पाया जा सका।

एसडीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाइप गर्म होने के कारण लीकेज की बात सामने आई है। आशंका है कि दीपावली के दौरान जलाए गए दीये या पटाखों की गर्मी से पाइप प्रभावित हुआ होगा। हालांकि, घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

पूर्व वार्ड पार्षद इकबार कुरैशी ने पाइपलाइन की सुरक्षा और सूचना व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि इलाके में किन-किन रास्तों से गैस पाइपलाइन गुजरी है, इसकी जानकारी देने के लिए साइनेज नहीं लगाए गए हैं।

स्थानीय लोगों को यह भी पता नहीं है कि गैस रिसाव होने पर आइओसीएल के किस तकनीकी अधिकारी से संपर्क करना चाहिए। आपात स्थिति में संपर्क के लिए कोई सूचना बोर्ड भी नजर नहीं आता है।

उन्होंने इलाके के लोगों से पटाखे नहीं उड़ाने की अपील की। वहीं, आइओसीएल के एक अधिकारी का कहना है कि पाइपलाइन के आसपास जगह-जगह साइनेज लगाए गए हैं और उन पर टोल फ्री नंबर भी अंकित हैं।

इस नंबर पर फोन करने पर 24 घंटे कंट्रोल रूम में तैनात तकनीकी कर्मी शिकायत सुनते हैं और तत्काल कार्रवाई करते हैं।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर गैस पाइपलाइन ब्लास्ट मामले में IOCL अधिकारियों समेत 11 पर परिवाद दायर

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर गैस पाइपलाइन हादसे के बाद गोबरसही में निषेधाज्ञा लागू, आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।