विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: ढाई किमी तक हिलीं घरों की दीवारें, लगा जैसे भूकंप आया हो

Published: Mon, 02 Nov 2026 09:03 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के गोबरसही-डुमरी रोड पर पीएनजी पाइपलाइन में हुए विस्फोट से करीब ढाई किलोमीटर तक घरों की दीवारें हिल गईं, ...और पढ़ें

जोरदार धमाके के बाद इलाके में चारों तरफ अफरातफरी का माहौल बन गया।

जोरदार धमाके के बाद इलाके में चारों तरफ अफरातफरी का माहौल बन गया।

HighLights

  1. पीएनजी पाइपलाइन विस्फोट से ढाई किमी तक हिलीं इमारतें।

  2. धमाके से लोगों में दहशत, भूकंप जैसा हुआ अहसास।

  3. पुलिस ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि कर अफवाह रोकी।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। PNG Pipeline Explosion Bihar: गोबरसही-डुमरी रोड में पीएनजी पाइपलाइन में हुए विस्फोट का धमाका इतना जबरदस्त था कि करीब ढाई किलोमीटर के दायरे में घर, दुकानों और अपार्टमेंट की दीवारें बुरी तरह हिल गईं।

अचानक हुए तेज कंपन के कारण लोगों को लगा जैसे भूकंप आ गया हो। इस जोरदार धमाके के बाद इलाके में चारों तरफ अफरातफरी का माहौल बन गया।

माल के शीशे हिले, भागे लोग

शुरुआत में दूर मौजूद लोग यह समझ ही नहीं पाए कि आखिरकार हुआ क्या है। गोबरसही चौक स्थित एक मॉल के शीशे भी कंपन से हिलने लगे, जिससे वहां मौजूद लोग डरकर बाहर की ओर भागे।

मोटर पार्ट्स व्यवसायी चुन्नू कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे अचानक तेज आवाज और कंपन महसूस हुआ। 50 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा भयानक धमाका कभी नहीं सुना था।

आधे घंटे तक दहशत में रहे लोग

धमाके के डर से लोग करीब आधे घंटे तक अपने घरों के भीतर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सभी सड़कों पर खड़े होकर एक-दूसरे का हाल-चाल और घटना की जानकारी लेते रहे।

चंद मिनटों के भीतर ही यह खबर आग की तरह फैल गई कि गैस पाइपलाइन में भयानक विस्फोट हुआ है।

पुलिस ने अफवाहों पर लगाया विराम

हादसे के तुरंत बाद इलाके में कई लोगों की मौत होने की अफवाहें उड़ने लगीं, जिससे दूर-दूर से लोग बदहवास होकर मौके पर पहुंचने लगे।

हालांकि, पुलिस-प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए स्थिति साफ की और एक व्यक्ति की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर अफवाहों पर विराम लगाया।

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: घायल खून से लथपथ, तमाशबीन बने लोग, ई-रिक्शा चालक बना मसीहा

यह भी पढ़ें- 100 मीटर एरिया में शीशे चकनाचूर; थार के भी उड़े परखच्चे, मुजफ्फरपुर पाइप लाइन ब्लास्ट से मची तबाही की तस्वीरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।