Updated: Wed, 11 Jun 2025 09:30 PM (IST)
मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PM Awas Yojana 2025) के तहत हुए सर्वे में 65 हजार सेल्फ सर्वे आवेदनों की जांच होगी। प्रारंभिक जांच में कई अपात्र पाए गए हैं जिनके पास पहले से पक्के मकान हैं। इन सभी का भौतिक सत्यापन किया जाएगा और अयोग्य पाए जाने पर नाम सूची से हटा दिया जाएगा। इस बार सर्वे में 4 लाख 43 हजार नए नाम जुड़े हैं।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PM Awas Yojana 2025) के तहत सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस बार सेल्फ सर्वे का भी विकल्प दिया गया था। इसके माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों के करीब 65 हजार लोगों ने ऐप पर अपना नाम जोड़ा।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जब इसकी प्रारंभिक जांच की गई तो पता लगा कि इसमे कई ऐसे भी लोगों ने अपना नाम जोड़ा है, जिनके पास पूर्व से पक्का मकान है। अब इन सभी की जांच कराई जाएगी। भौतिक रूप से सत्यापन किया जाएगा। इसमें अयोग्य पाए जाने पर इनका नाम सूची से हटा दिया जाएगा।
विदित हो कि इस बार हुए सर्वे में करीब चार लाख 43 हजार नए लाभुकों का नाम सूची में जुड़ा है। इसमें से 65 हजार ने सेल्फ सर्वे कर नाम जोड़ा था। इसमें सबसे अधिक पारू में 9788 लोगों ने सेल्फ सर्वे में भाग लिया, जबकि सबसे कम मुरौल प्रखंड में मात्र 1034 लोगों ने सेल्फ सर्वे कर नाम जोड़ा था। अब इन सभी की जांच कराई जाएगी।
इसके बाद सही आंकड़ा सामने आएगा। इसमें से मुख्यालय की ओर से सत्यापन करने के बाद सभी जिलों को लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। तीन माह में आवास निर्माण कराने का लक्ष्य रखा जाएगा। हालांकि, अभी मुख्यालय की ओर से किसी प्रकार का नया गाइडलाइन नहीं आया है कि आगे की प्रक्रिया कैसे किया जाना है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।