Muzaffarpur News: अहियापुर में महिला की हत्या, ससुरालवालों पर आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस
Muzaffarpur News अहियापुर के विजयी छपरा गांव में बिरजू सहनी की 30 वर्षीय पत्नी सोनी देवी की हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची अहियापुर थाने की पुलिस छानबीन में जुटी है। वहीं उसके मायके वाले भी पहुंचे हैं। उनलोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पहले भी उसे प्रताड़ित किया जाता था।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur News: शहर से सटे अहियापुर के विजयी छपरा गांव में एक महिला की मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर अहियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
जानकारी मिलने के बाद मायके वाले वहां पहुंचे। मायके वालों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृत महिला की पहचान बिरजू सहनी की 30 वर्षीय पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। मृत महिला की मां शिवदुलारी देवी ने बताया कि कई माह पहले सोनी के ससुराल वाले जहर देकर मारने का प्रयास किया था।
पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है। मायके वालों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।