Muzaffarpur News: सभी प्रखंडों में दो-दो हजार तिरंगे का होगा वितरण, जीविका दीदियों को दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेवारी
मुजफ्फरपुर में हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रत्येक प्रखंड को दो हजार तिरंगे दिए जाएंगे जिसका वितरण जीविका दीदियों द्वारा होगा। घरों कार्यालयों सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराया जाएगा। प्रभात फेरी तिरंगा यात्रा और रंगोली प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम होंगे। राज्य में 10.50 लाख तिरंगा वितरण का लक्ष्य है जिसके लिए प्रति प्रखंड 50 हजार रुपये दिए गए हैं।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सभी प्रखंडों को दो-दो हजार तिरंगा का वितरण किया जाएगा। कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मुख्य सचिव ने सभी डीएम को इससे अवगत कराया है। प्रखंडों में तिरंगा वितरण की जिम्मेवारी जीविका दीदियों को दी गई है।
इस अवसर पर प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, तिरंगा राखी प्रतियोगिता, कार्यशाला और तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। राज्य में 10.50 लाख तिरंगा वितरण का लक्ष्य रखा गया है।
प्रति प्रखंड 50-50 हजार रुपये भी उपलब्ध कराए गए हैं। सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, ग्राम पंचायत, नगर निकाय और सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा फहराने, सजावट और संबंधित गतिविधियों के आयोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी डीएम को सौंपी गई है।
देश के रक्षकों के साथ आमजन ने निकाली तिरंगा यात्रा
मुजफ्फरपुर : चक्कर मैदान स्थित स्टेशन हेडक्वार्टर में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके पहले सेना के स्टेशन हेडक्वार्टर में कार्यक्रम हुआ। वहां स्टेशन हेडक्वार्टर के एडम कमांडेंट ने स्थानीय पुलिस, आमजन के साथ पूर्व सैनिकों का स्वागत किया।
लोगों में तिरंगा के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए बाइक रैली निकाली गई। सर्किट हाउस रोड की तरफ माड़ीपुर, बटलर होते चक्कर मैदान की ओर आगे बढ़े। इसके बाद सभी लोग स्टेशन हेडक्वार्टर में लौट गए। इस दौरान भारत माता की जय, तिरंगा मेरी शान आदि के नारे लगे।
स्वतंत्रता संग्राम के नायकों की याद दिलाता है तिरंगा
मुजफ्फरपुर : एलएस कालेज में मंगलवार को एनसीसी और एनएसएस इकाई की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि तिरंगा यात्रा न केवल देशभक्ति का प्रतीक है, बल्कि यह सभी को स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों की याद भी दिलाता है।
तिरंगा यात्रा में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डा. शशिकांत पाण्डेय, प्रो. सुनील मिश्रा, प्रो. राजीव झा, प्रो. जयकांत सिंह, प्रो एसआर चतुर्वेदी, डा. ऋतुराज कुमार, प्रो पुष्पा कुमारी, प्रो. विजय कुमार, डा. अर्धेंदु, डा. राजेश अनुपम, डा. नवीन कुमार, डा. प्रदीप कुमार, डा. आनन्द कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए। कालेज में लाइब्रेरी साइंस के जनक डा. एसआर रंगनाथन का जन्मदिन मनाया गया।
लाखों कुर्बानियों के बाद मिली स्वतंत्रता
मुजफ्फरपुरःरामेश्वर कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली। प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने कहा कि लाखों की कुर्बानियों के बाद स्वतंत्रता मिली है। तिरंगा यात्रा कालेज परिसर से निकल कर मरीन ड्राइव होते हुए सिकंदरपुर कुंडल, बांध होते हुए वापस परिसर पहुंची। मौके पर प्रो.रजनी रंजन, डा.सुमित्रा कुमारी समेत अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। मैराथन रन का भी आयोजन हुआ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।