विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Teacher Deputation: अब इस आधार पर होगी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति, शिक्षा विभाग ने लिया अहम फैसला

Published: Thu, 10 Jul 2025 02:19 PM (GMT+05:30)

मुजफ्फरपुर में अब छात्र संख्या के अनुपात में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जिला शिक्षा अधिकारी को ...और पढ़ें

विद्यार्थी के अनुपात में शिक्षकों की होगी स्कूलों में प्रतिनियुक्ति
विद्यार्थी के अनुपात में शिक्षकों की होगी स्कूलों में प्रतिनियुक्ति

HighLights

  1. छात्र अनुपात में होगी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति
  2. स्थानांतरण प्रक्रिया में पाई गई त्रुटियां
  3. विभागीय गाइडलाइन का होगा पालन

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। विद्यार्थी के अनुपात में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति होगी। शिक्षक और छात्रों का आकलन किया जा रहा है। शिक्षकों के स्थानांतरण व योगदान के बाद से कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी हो गई है। कई स्कूल में छात्र से अधिक शिक्षक हो गए हैं।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यकता के अनुसार स्कूल में शिक्षक को प्रतिनियुक्त करने का आदेश दिया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने अपने पत्र में कहा कि ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्थानान्तरण की प्रक्रिया अपनाई गई है। स्थानान्तरण के क्रम में कई शिक्षकों का स्थानान्तरण त्रुटियुक्त पाई गई है।

निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने तत्काल जिस विद्यालय में आवश्यकता से अधिक शिक्षकों का पदस्थापन हो गया है। वहां से छात्र शिक्षक अनुपात में आवश्यकता से कम पदस्थापित शिक्षक वाले विद्यालयों में शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति की जाने के निर्देश दिए हैं।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने प्राथमिक विद्यालय, उमवि, मध्य विद्यालय, राजकीय बुनियादी विद्यालय, उ. माध्यमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, उ. उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, प्रो. बालिका उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय तथा अल्पसंख्यक विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यपक दो दिनों के अंदर शिक्षकों के पदस्थापन विवरणी अपने-अपने प्रखण्ड के प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को देंगे।

उधर, जिला शिक्षा अधिकारी कुमार अरविंद सिन्हा ने बताया कि प्रतिनियुक्ति को लेकर विभागीय गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। पदस्थापन विवरणी मांगी गई है। स्कूलों से रिपोर्ट के आने के बाद उसकी समीक्षा की जाएगी। इसके बाद प्रतिनियुक्ति की कार्रवाई होगी।