Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Update: उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना, उमस से मिलेगी राहत

    Updated: Thu, 07 Aug 2025 10:24 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर और उत्तरी बिहार के कई जिलों में अगले दो दिनों में बारिश की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट आएगी। कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने किसानों को धान की रोपाई जल्द पूरा करने और मक्का की फसल में नाइट्रोजन का प्रयोग करने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई है।

    Hero Image
    अगले दो दिनों में बारिश की संभावना, पूरी कर लें धान रोपनी

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। अगले दो दिनों में बारिश की संभावना बन रही है। उत्तर बिहार के कई जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अवधि में पछिया आठ से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा की ओर से गुरुवार के लिए जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान में यह संभावना है। इससे उमस से निजात मिलेगी और मौसम सुहाना रहेगा। आसमान में भी बादल छाए रहेंगे।

    गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.6 व न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 95 व दोपहर के बाद 78 प्रतिशत दर्ज की गई। इस अवधि में 6.3 किमी की रफ्तार से पछिया चली। पिछले 24 घंटे में बारिश का रिकॉर्ड शून्य रहा।

    कृषि विश्वविद्यालय की ओर से किसानों से आग्रह किया गया कि बारिश की संभावना को देखते हुए धान की रोपाई जल्द पूर्ण करें। विशेषकर जिनके पास बिचड़ा है वे 10 अगस्त तक रोपाई पूरी कर लें।

    मक्का की 30-35 दिन पुरानी फसल में बछनी कर 40 किलो नाइट्रोजन का प्रयोग करें और कीट-व्याधियों की निगरानी करें।

    खरीफ प्याज की रोपाई के लिए खेत की तैयारी, मिर्च व पपीता की नर्सरी बोआई के लिए उन्नत किस्मों और उपचार विधियों की जानकारी भी दी गई है ताकि किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती कर लाभ प्राप्त कर सकें।