Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Muzaffarpur Nagar Nigam में कैश में जमा नहीं होगा संपत्ति कर व ट्रेड लाइसेंस शुल्क, अब केवल एक ही विकल्प

    Updated: Wed, 13 Aug 2025 03:54 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर नगर निगम अब संपत्ति कर और ट्रेड लाइसेंस शुल्क ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था को और बेहतर करेगा। नकद वसूली बंद होगी। संग्रहकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कर संग्रहकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से कर और शुल्क संग्रह की जानकारी दी जा रही है। महापौर ने इस कदम को सराहा है।

    Hero Image
    इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Nagar Nigam: नगर निगम शहरवासियों को बेहतर, त्वरित और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से संपत्ति कर और ट्रेड लाइसेंस शुल्क जमा करने की आनलाइन व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा। इसके तहत कैश वसूली को पूरी तरह से समाप्त किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को नगर निगम कार्यालय के सभागार में संग्रहकर्ताओं के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण राज्य स्तर पर संचालित पोर्टल और आनलाइन प्रणाली के माध्यम से कर एवं लाइसेंस शुल्क के संग्रहण की प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए दिया जा रहा है।

    नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने बताया कि सभी कर संग्रहकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से कर एवं शुल्क संग्रह की प्रक्रिया, नई तकनीकों के प्रयोग और आनलाइन पोर्टल के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी जा रही है। इससे प्रत्येक कर संग्रहकर्ता घर-घर जाकर या कार्यालय स्तर पर सुविधाजनक सेवा प्रदान कर सकेंगे, जिससे राजस्व संग्रह प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी आएगी।

    महापौर निर्मला देवी ने कहा कि यह कदम राजस्व संग्रह में पारदर्शिता और दक्षता लाने के लिए सराहनीय है। उन्होंने सभी कर संग्रहकर्ताओं से अपेक्षा की कि वे इस प्रशिक्षण में उत्साह से भाग लें और सीखी हुई तकनीकों को अपने कार्य में निष्ठा से अपनाएं।