Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Muzaffarpur News : राजस्व महा अभियान में शिविर मिल रहा न कर्मी, जमाबंदी पंजी के लिए रैयत काट रहे चक्कर

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 02:14 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर में राजस्व महाअभियान के दौरान जमाबंदी पंजी वितरण में अनियमितता की शिकायतें मिल रही हैं। रैयतों का कहना है कि राजस्व कर्मचारी टाल-मटोल कर रहे हैं और शिविर की जानकारी भी उपलब्ध नहीं है। कुढ़नी में निजी व्यक्ति के दरवाजे पर पंजी वितरण होने से हंगामा हो गया। प्रशासन ने शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। सभी रैयतों को पंजी मिलेगी अपर समाहर्ता।

    Hero Image
    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur News: राजस्व महा अभियान को लेकर सभी प्रखंडों में शिविर लगाकर जमाबंदी पंजी का वितरण किया जा रहा है। साथ ही घर-घर जाकर भी पंजी देने का काम चल रहा है, लेकिन इस महा अभियान में अनियमितता बरतने से रैयतों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खासकर सरकारी कर्मी के अलावा निजी हाथों में इसकी जवाबदेही अनाधिकृत रूप से सौंपे जाने पर रैयत महा अभियान पर सवाल उठा रहे हैं। शुक्रवार को कई रैयतों ने काल कर इसकी शिकायत की।

    औराई राजखंड दक्षिणी से बनमाली साह ने बताया राजस्व कर्मचारी दौड़ा रहा है। जब भी जमाबंदी पंजी मांगने जाते हैं तो आजकल की बात बोलकर टरका देता है। पिछले तीन दिनों से लगातार चक्कर काट रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

    ब्रह्मपुरा से उमेश साह ने बताया शिविर कब लगेगा और कहां इसकी जानकारी देने वाला कोई नहीं है। कहा गया कि प्रखंड कार्यालय पर इससे संबंधित बैनर लगाया गया, जिस पर शिविर लगने की तारीख लिखी है। प्रखंड कार्यालय गए तो वहां कुछ मिला ही नहीं। स्थानीय स्तर पर भी किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल रही है।

    दरवाजे पर बांट रहे जमाबंदी पंजी

    कुढ़नी के हरिशंकर मनियारी में एक निजी व्यक्ति के दरवाजे पर कैंप लगाकर जमाबंदी पंजी का वितरण शुक्रवार को किया जा रहा था। इसे लेकर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इससे हंगामे की स्थिति बन गई।

    लोग आक्रोशित होकर वहां से प्रशासनिक व्यवस्था को कोसते हुए लौट गए, लेकिन नियमों को ताख पर रखकर कैंप का संचालन किया जाता रहा। इस पर सीओ ने संज्ञान लिया और न राजस्व कर्मी ने। इसका एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें निजी व्यक्ति द्वारा जमाबंदी पंजी का वितरण किया जा रहा है।

    शिविर की जानकारी महा अभियान पोर्टल पर भी उपलब्ध है। क्षेत्र में माइकिंग भी कराई जा रही है। सभी रैयतों को पंजी अनिवार्य रूप से मिलेगी।

    कुमार प्रशांत, अपर समाहर्ता, राजस्व