Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Monsoon Date: मौसम विभाग ने दी बुरी खबर, बिहार में अब लेट आएगा मानसून; बताई ये तारीख

    Updated: Wed, 11 Jun 2025 01:56 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर में भीषण गर्मी का कहर जारी है जिसने पिछले नौ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के आने में देरी हो सकती है जिसके 20 जून तक पहुंचने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र नहीं बनने और गर्म हवाओं के कारण मानसून की गति धीमी हो गई है।

    Hero Image
    समय पर मानसून आने की संभावना नहीं, 20 तक दे सकता है दस्तक

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। सुबह से ही गर्मी का कहर दिखा। गर्मी ने पिछले नौ साल का रिकॉर्ड तोड़ा। अधिकतम व न्यूनतम दोनों अधिक रहा। इस बीच मौसम विभाग के अनुसार,  इस बार मानसून के देर से आने की संभावना जताई जा रही है। वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए. सतार ने बताया कि 20 जून तक मानसून के आने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल की खाड़ी और अंडमान क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र अपेक्षित समय पर नहीं बन पाया, जिससे मानसून की सामान्य गति धीमी पड़ गई है। इसके साथ ही, उत्तर-पश्चिम भारत से गर्म हवा (हीट वेव) का प्रवेश भी नहीं हो सका, जो सामान्य परिस्थितियों में मानसून को खींचने का काम करता है।

    इसका प्रभाव यह हुआ कि मानसून की रेखा पूर्वी भारत की ओर बढ़ने के बजाय स्थिर हो गई है, इसलिए अब बिहार में मानसून के पहुंचने में कुछ और दिन की देरी हो सकती है।  इस बीच प्री-मानसूनी गतिविधियां कुछ जगहों पर सक्रिय हैं, लेकिन समूचे राज्य में व्यापक बारिश की शुरुआत अब 20 जून तक ही संभव मानी जा रही है।

    इसका कहना है कि यदि अगले तीन से पांच दिनों में बंगाल की खाड़ी में नया कम दबाव विकसित होता है, तब जाकर मानसून की गति फिर से तेज हो सकती है। अगर यहीं हाल रहा तो खासकर धान की रोपनी के लिए किसानों को इंतजार करना पड़ सकता है।

    अगले दो दिन में गरज के साथ बादल बनने व हल्की वर्षा की संभावना:

    चार दिन के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में ज्यादातर दिनों में आसमान में हल्के बादल तथा आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

    अगले दो दिनों में गरज बाले बदलो के बनने के साथ कही-कही हल्की वर्षा हो सकती है इस अवधि में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

    इस इलाके में दिन एवं रात के समय उच्च आद्रर्ता एवं तापमान के कारण अहसजता का स्तर अधिक रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने का अनुमान है।