Bihar Politics: भाजपा ने बिहार में खोले पत्ते, सबसे पहले इस जाति पर खेला दांव; जायसवाल ने दिए बड़े संकेत
मुजफ्फरपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि निषाद समाज का कल्याण भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने निषाद समाज को आरक्षण देने वाले आयोग के गठन का श्रेय भाजपा को दिया। केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी ने समाज के शैक्षणिक आर्थिक और राजनीतिक विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम में वेद व्यास जयंती मनाने का न्योता दिया गया।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि निषाद समाज का कल्याण भाजपा ही कर सकती है। मंगलवार को एक विवाह भवन में आयोजित वेद व्यास जयंती सह मछुआरा सम्मेलन में उन्होंने कहा, निषाद समाज को किस आरक्षण श्रेणी में रहना है यह आयोग तय करता है। यह आयोग का गठन भाजपा ने किया है।
उन्होंने कहा कि हमने सरकार से लेकर संगठन सब में निषाद समाज की भागीदारी सुनिश्चित की है। एक निषाद समाज को मुट्ठी में रखने वाली पार्टी है, जो चाहती है कि उससे बड़ा कोई नेता नहीं बने।
भाजपा ने केंद्र और बिहार दोनों ही स्थानों पर निषाद समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित की है। जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी की बात करते हैं। हर समाज के तबके को उनका हक मिलना चाहिए। इसके लिए प्रयास करेंगे।
अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने कहा कि किसी भी समाज का विकास तभी संभव होता है जब शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से वह सबल होता है। मैं हर पहलू पर काम कर रहा हूं। मेरा प्रयास है कि निषाद समाज का प्रत्येक व्यक्ति हर पहलू पर विकास करें और सबल बने। बहुत दिनों बाद एनडीए की सरकार में आयोग का गठन हुआ है। मछुआरा आयोग का गठन कर भाजपा ने यह जता दिया कि निषाद का कल्याण कोई कर सकता है तो वह भाजपा ही है।
इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र, महर्षि वेद व्यास, शहीद जुब्बा सहनी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के उपरांत शुरू हुआ। आयोजन निषाद समाज के तत्वाधान में किया गया। इसमें 10 जुलाई को वेद व्यास जयंती मनाने का निषाद समाज को न्योता भी दिया गया। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सहनी ने किया।
कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री हरी सहनी, केदार प्रसाद गुप्ता, जिला अध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार, पश्चिमी हरिमोहन चौधरी, प्रदेश महामंत्री डॉ. राजेश वर्मा, औराई विधायक रामसूरत राय, प्रदेश उपाध्यक्ष बेबी कुमारी, पूर्व एमएलसी गीता देवी, जिला के मंत्री लाल बाबू सहनी, ऋतु आनंद सहनी, पूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय आयोग भगवान लाल सहनी, बिहार मछुआरा आयोग सदस्य रामकुमार सहनी, साकेत शुभम आदि उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत:
मुजफ्फरपुर आगमन पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का सुधा डेयरी के पास अंगवस्त्र एवं बुके देकर स्वागत और अभिनंदन किया। मौके पर महापौर निर्मला देवी, सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, सत्यप्रकाश भारद्वाज, आशीष श्रीवास्तव, भारत रत्न यादव, अभिषेक सौरभ, आदित्य कश्यप आदि मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।