विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Muzaffarpur News: पत्नी गई थी मायके इधर युवक की हो गई मौत; अस्पताल के बाहर जमकर भिड़े दो पक्ष

Published: Sun, 16 Feb 2025 11:51 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के इमामगंज चांदकोठी इलाके में एक युवक की मौत हो गई। युवक के घरवालों का कहना है कि युवक ...और पढ़ें

युवक की मौत के बाद सदर अस्पताल में आपस में मारपीट करते ससुरालीजन और मायके वाले। (फोटो जागरण)
युवक की मौत के बाद सदर अस्पताल में आपस में मारपीट करते ससुरालीजन और मायके वाले। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. इमामगंज चांदकोठी इलाके के बिजली मिस्त्री मो. राजा की संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई मौत
  2. युवक के घरवाले ने आत्महत्या की बात बताई, पत्नी ने हत्या का ससुरालवालों पर लगाया आरोप

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। नगर थाना क्षेत्र के इमामगंज चांदकोठी इलाके में शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मो. राजा नामक व्यक्ति की मौत हो गई।

स्वजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलने के बाद पंखाटोली से युवक की पत्नी और उसके घरवाले के साथ मोहल्ले के काफी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच गए।

अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड व पुलिसकर्मियों ने पत्नी और उसके घरवालों को अंदर जाने से रोक दिया। इसको लेकर विवाद बढ़ गया और लोगों ने हंगामा कर दिया गया।

पत्नी ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

पत्नी और उसके घरवालों का आरोप है कि युवक की उसके घरवालों द्वारा हत्या कर दी गई है। आरोप लगाया कि पुलिस लड़का पक्ष से मिली हुई है। इसलिए उन लोगों की बातों को नहीं सुना जा रहा है।

इसी बीच मायके वालों की ओर से आए लोगों द्वारा मृतक युवक के भाई और अन्य को पकड़कर पीट दिया। इसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए और मारपीट होने लगी।

इस बीच पुलिस ने  मारपीट रोकने की कोशिश की, लेकिन आक्रोश को देख मृतक युवक का भाई और अन्य वहां से भाग निकले। इसको लेकर सदर अस्पताल में गहमागहमी बनी रही। पुलिस पदाधिकारी ने सूझबूझ के साथ लोगों को शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अपर थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि युवक की पत्नी और उसके घरवालों का आरोप है कि लड़का के परिवार वालों द्वारा उसे जान से मार दिया गया है। जबकि युवक के घरवालों का कहना है कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

मायके आई थी पत्नी

काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पंखाटोली की हुस्ने आरा की शादी 2022 में इमामगंज चांदकोठी के मो. राजा से शादी हुई थी। उसकी डेढ़ वर्ष की एक बेटी है। महिला ने कहा कि वह पंखाटोली स्थित मायके आई हुई थी। रविवार की शाम पति से उसकी बात हुई। इसके कुछ समय बाद उसके पति का मोबाइल बंद हो गया।

मृतक की पत्नी ने बताया कि कुछ समय बाद पता चला कि उसके पति की मौत हो गई है। जब वह सदर अस्पताल पहुंचे तो पुलिसवाले उनकी बात सुनने को तैयार नहीं थे। महिला का आरोप है कि ससुसराल वालों द्वारा उसके पति की हत्या कर दी गई है। उसके पति बिजली मिस्त्री का काम करते थे।

वहीं मृतक युवक के घरवालों का कहना है कि मो. राजा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस का कहना है कि स्वजन के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।

यह भी पढ़ें- 

Saran News: सारण में चाकू मारकर किशोरी की हत्या, घर से 200 मीटर दूर खेत में मिला शव

Rohtas News: महिला ने कराया नसबंदी का ऑपरेशन, अस्पताल से निकलने पर हो गई मौत; आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम