विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में अपहरण कर मुथूट फाइनेंस सोना लूट के आरोपित किसलय की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

By Sanjeev kumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Sat, 31 Oct 2026 12:16 AM (IST)

मुजफ्फरपुर में मुथूट फाइनेंस सोना लूट के आरोपी किसलय की उसके दोस्तों ने ही अपहरण कर हत्या कर दी। पुलिस ...और पढ़ें

घटना की जानकारी देते सिटी एसपी व पुलिस गिरफ्त में आरोपित।

घटना की जानकारी देते सिटी एसपी व पुलिस गिरफ्त में आरोपित।

HighLights

  1. मुथूट फाइनेंस सोना लूट आरोपी किसलय की हत्या।

  2. दोस्तों ने अपहरण कर रेवा नदी में फेंका शव।

  3. एक नामजद आरोपी अनुकूल कुमार पुलिस हिरासत में।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । अहियापुर थाना क्षेत्र से पिछले माह अपहृत किसलय की दोस्तों ने ही हत्या कर दी। शव को रेवा नदी में फेंक दिया। सिटी एसपी मो.मोहिबुल्लाह अंसारी ने शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

कहा कि घटना में शामिल पारू इलाके के नामजद आरोपित अनुकुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आपसी विवाद व लेनदेन में घटना को अंजाम दिया गया था।

दोस्तों ने मिलकर ही हत्या की थी। किसलय भगवानपुर में वर्ष 2019 में मुथुट फाइनेंस से 33 किलो सोना लूट समेत नौ आपराधिक मामलों में शामिल था।

किसलय का शव अभी नहीं मिला है। बता दें कि किसलय की मां कुमारी नीतू समाहरणालय के भूदान कार्यालय में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत है। उन्होंने अहियापुर थाने में प्राथमिकी कराई थी।

बताया गया कि पांच सितंबर को अहियापुर थाना क्षेत्र से किसलय (29) लापता हो गया था। वह घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी स्विच आफ आने लगा।

स्वजन ने खोजबीन की तो कोई पता नहीं चलने पर प्राथमिकी कराई थी। इसमें स्थानीय स्तर पर प्राप्त जानकारी के आधार पर युवक को कलमबाग चौक व गन्नीपुर स्थित एक लाज में देखे जाने और वहां अन्य व्यक्तियों के साथ विवाद होने की बात बताई गई। स्वजन ने पुरानी रंजिश के तहत किसी अनहोनी की आशंका जताई थी।

किसलय की मां ने अहियापुर थाने में प्राथमिकी कराई। पुलिस ने केस की जांच शुरू की। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर टू के नेतृत्व में गठित टीम में जिला आसूचना इकाई एवं थानाध्यक्ष अहियापुर शरत कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया।

इसके बाद नामजद व्यक्तियों से पूछताछ व युवक और उसकी बाइक की तलाश के लिए तकनीकी साक्ष्यों एवं संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में पता चला कि लापता किसलय की हत्या उसके दोस्तों ने की और शव रेवा नदी में फेंक दिया।

हालांकि शव अब तक नहीं मिला है। हत्या की घटना में संलिप्त नामजद आरोपित पारू का अनुकुल कुमार गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

प्राथमिकी में दो हिस्ट्रीशीटर को भी बनाया था आरोपित

प्राथमिकी में अनुकूल सिंह के अलावा ब्रह्मपुरा के दो अन्य हिस्ट्रीशीटर सुमन श्रीवास्तव व पवन श्रीवास्तव को भी नामजद आरोपित बनाया गया था।

पुलिस का कहना है कि भगवानपुर में 2019 में मुथूट फाइनेंस के 33 किलो सोना लूट मामले में किसलय चार्जशीटेड है। अदालत में ट्रायल चल रहा था।

सात सितंबर को कोर्ट में पेशी की तारीख थी, लेकिन वह अदालत में उपस्थित नहीं हो सका। इसी दौरान उसके लापता होने की शिकायत की गई। उस पर रंगदारी, लूट, आर्म्स एक्ट व शराब धंधा से जुड़े आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में चाय की दुकान पर हथियारों का सौदा करने पहुंचे बदमाश, पुलिस ने मारी रेड

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में साइकिल लेकर घर से निकले किसान की गोली मारकर हत्या, दुर्गा मंदिर के पास पीठ में मारी गोली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।