समस्तीपुर में चाय की दुकान पर हथियारों का सौदा करने पहुंचे बदमाश, पुलिस ने मारी रेड
समस्तीपुर के सरायरंजन में पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक चाय दुकान पर छापेमारी कर हथियारों का सौदा करने आए ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
सरायरंजन में चाय दुकान पर पुलिस की छापेमारी।
दो युवक देसी पिस्तौल, कारतूस के साथ गिरफ्तार।
एक आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास।
संवाद सहयोगी, सरायरंजन (समस्तीपुर)। चाय की चुस्कियों के बीच हथियारों का सौदा करने की तैयारी थी। इसके लिए बदमाशों ने रायपुर चौक स्थित एक चाय दुकान को ठिकाना बनाया था। हालांकि, उनकी योजना पूरी होती, इससे पहले ही पुलिस पहुंच गई।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक देसी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर चौक स्थित अमरजीत पुरी की चाय दुकान पर अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री की योजना बनाए जाने की सूचना थानाध्यक्ष धनंजय कुमार को मिली थी।
सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस बल के साथ मौके पर छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई से वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया गया।
दोनों के पास से मिले हथियार और कारतूस
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के वरुणा रसलपुर गांव निवासी उमेश राय के पुत्र सौरभ कुमार और मिथिलेश राय के पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक देसी पिस्तौल और कुल चार जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा, दो मोबाइल फोन और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
एक आरोपित का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित सौरभ कुमार का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध सरायरंजन थाने में गांव में गोली चलाने का मामला दर्ज है। पुलिस दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर थाने ले आई है।
हथियार कहां से आए, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद हथियार कहां से लाए गए थे और इनके जरिए किसी अन्य आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना तो नहीं थी।