Bihar: घर पर चलने लगा बुलडोजर तो दुष्कर्म के आरोपित ने किया सरेंडर, आठवीं की छात्रा को अगवा कर बनाया था हवस का शिकार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक गांव में आठवीं की छात्रा को कार से अगवा कर दुष्कर्म के आरोपित मुकेश राय के घर को पुलिस ने गुरुवार दोपहर बुलडोजर चलाकर तोड़ना शुरू किया तो उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने भी कुर्की-जब्ती का वारंट जारी किया था। बुलडोजर से घर तोड़े जाने की सूचना मिलते ही आरोपित के सरेंडर किए जाने के बाद कार्रवाई रोकी गई।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक गांव में आठवीं की छात्रा को कार से अगवा कर दुष्कर्म के आरोपित मुकेश राय के घर को पुलिस ने गुरुवार दोपहर बुलडोजर चलाकर तोड़ना शुरू किया तो उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
कोर्ट ने भी कुर्की-जब्ती का वारंट जारी किया था। बुलडोजर से घर तोड़े जाने की सूचना मिलते ही आरोपित के सरेंडर किए जाने के बाद कार्रवाई रोकी गई। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
मामला प्रकाश में आने के बाद से महिला थाने की पुलिस कार्रवाई कर रही थी। आरोपित पकड़ में नहीं आया तो गुरुवार को कोर्ट से आदेश प्राप्त कर कुर्की की कार्रवाई के लिए पुलिस गई थी।
राज्य के पंचायती राज मंत्री ने कही ये बात
राज्य के पंचायती राज मंत्री एवं कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि दुष्कर्म या अन्य जघन्य अपराध के दोषियों पर सरकार सख्त है। ऐसी घटना के आरोपितों के घरों पर इसी तरह बुलडोजर चलेगा। वह किसी जाति, धर्म के हों कार्रवाई होगी।
टेडी बियर दिलाने का लालच देकर किशोरी से किया दुष्कर्म
मालूम हो कि बीते शनिवार की रात टेडी बियर दिलाने का लालच देकर आरोपित मुकेश किशोरी को कार से अगवा कर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया और बेरहमी से पिटाई की थी।
मामले में कार्रवाई में शिथिलता पर एसएसपी सुशील कुमार ने तुर्की थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, ओडी पदाधिकारी मंजर आलम समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।