विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर के अहियापुर में खौफ का माहौल: 2 दिन में 2 अज्ञात शव मिलने से हड़कंप, CCTV खंगाल रही पुलिस

Published: Wed, 25 Nov 2026 08:41 AM (IST)

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में बाजार समिति गेट के पास एक ठेले पर व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग। जागरण फोटो

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग। जागरण फोटो

HighLights

  1. अहियापुर बाजार समिति गेट पर ठेले पर मिला शव।

  2. दो दिन में दूसरी बार मिला संदिग्ध परिस्थितियों में शव।

  3. पुलिस ने एफएसएल टीम बुलाकर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की सुबह-सुबह अहियापुर थाना इलाके के बाजार समिति के मुख्य गेट के पास एक ठेले पर व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

इससे महज दो दिन पहले ही अहियापुर थाने के ठीक सामने संत प्रेम भिक्षु कालेज के पास एक महिला का शव बरामद किया गया था। लगातार दो दिनों के अंतराल पर दो शव मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

बाजार समिति गेट के पास के दुकानदारों ने बताया कि सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो एक व्यक्ति उम्र करीब 50 वर्ष वह सोया पता चला। लेकिन जब वह लोग नजदीक पहुंचें तो उसका सांस नहीं चल रहा था। इसके बाद वह लोग मृत होने की आशंका जताई और अहियापुर पुलिस को सूचना दी।

देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। मौके पर अहियापुर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया।

एफएसएल की टीम ने घटनास्थल और ठेले के आसपास से बारीकी से नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले संत प्रेम भिक्षु कालेज के पास मिले महिला के शव के मामले में भी पुलिस जांच कर ही रही थी कि बाजार समिति गेट पर यह दूसरी घटना सामने आ गई। दोनों ही मामलों में पुलिस आसपास के थानों को सूचना देकर शवों की शिनाख्त कराने में जुटी है।

थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि शव वहां कैसे पहुंचे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकीं है। इसके लिए आस-पास के थानों के प्रभारी को मृतक के फोटो सांझा किया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पहचान के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। स्थानीय लोगों से पुछताछ में ठंड या हार्ट अटैक मौत की वजह बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में 10वीं के छात्र ने दिनदहाड़े किया था 7वीं की छात्रा के अपहरण का प्रयास

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर के कांटी में बड़े जुआ अड्डे का भंडाफोड़, 8 जुआरी गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।