विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर के कांटी में बड़े जुआ अड्डे का भंडाफोड़, 8 जुआरी गिरफ्तार

By Keshav KumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Mon, 23 Nov 2026 09:08 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े जुआ अड्डे पर छापा मारा। इस कार्रवाई में आठ जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया और नकदी व ताश बरामद हुए।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. कांटी के गरम चौक पर बड़े जुआ अड्डे पर छापा।

  2. पुलिस ने घेराबंदी कर आठ जुआरियों को दबोचा।

  3. मौके से नकदी, ताश की गड्डियां, मोबाइल बरामद।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। दांव पर लग रहे थे रुपये, बिछी थी ताश की गड्डियां और चल रहा था जुए का खेल। लेकिन, जुआरियों को भनक तक नहीं लगी कि पुलिस उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही है।

अचानक पुलिस की स्पेशल टीम ने गरम चौक के समीप अड्डे पर धावा बोल दिया। भागने की कोशिश कर रहे आठ जुआरियों को पुलिस ने घेराबंदी कर रंगेहाथ दबोच लिया। मौके से नकदी, ताश की गड्डियां और कई मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

गुप्त सूचना पर बनाई गई विशेष टीम

कांटी थाना क्षेत्र के गरम चौक के समीप बड़े पैमाने पर जुए का अड्डा संचालित होने की सूचना वरीय पुलिस अधिकारियों को मिली थी। बताया गया था कि यहां लंबे समय से जुए का खेल चल रहा है और प्रतिदिन लाखों रुपये के दांव लगाए जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से इलाके की घेराबंदी कर अड्डे पर छापेमारी की।

पुलिस को देख मची भगदड़, आठ दबोचे गए

अड्डे पर अचानक पुलिस टीम के पहुंचते ही जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को देखकर सभी भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि, पहले से मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर आठ लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान नकदी रुपये, ताश की गड्डियां और कई मोबाइल फोन बरामद हुए।

सरगना और नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

गिरफ्तार सभी आरोपितों को कांटी थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जुआ अड्डे का संचालन कौन कर रहा था और इसके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मधुबनी में पुलिस दीदी से बदसलूकी, छेड़छाड़ रोकने पर घर में घुसकर किया हमला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।