मुजफ्फरपुर जंक्शन पर यात्रियों की एंट्री का रास्ता बदलेगा, अब पार्सल कार्यालय के पास से मिलेगा प्रवेश
Muzaffarpur railway station : मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पुनर्विकास कार्य के चलते यात्रियों के प्रवेश का रास्ता बदला जाएगा। दिसंबर के पहले सप्ताह से यात्री पार्सल कार्यालय के पास बने वैकल्पिक मार्ग से स्टेशन में प्रवेश कर सकेंगे।

Muzaffarpur Junction : बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन पर दिखेगा बदलाव। जागरण
HighLights
दिसंबर से मुजफ्फरपुर जंक्शन पर यात्रियों का प्रवेश मार्ग बदलेगा।
यात्री अब पार्सल कार्यालय के पास से स्टेशन में प्रवेश करेंगे।
प्लेटफार्म एक पर पुनर्विकास कार्य के लिए पुराने ढांचे हटेंगे।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । Platform 1 construction :मुजफ्फरपुर जंक्शन के पुनर्विकास कार्य के तहत यात्रियों के आवागमन का रास्ता बदलने की तैयारी तेज हो गई है। दिसंबर के पहले सप्ताह से प्लेटफार्म नंबर एक पर प्रस्तावित निर्माण कार्य को देखते हुए पुराने पूछताछ केंद्र के पास से यात्रियों का प्रवेश बंद किया जाएगा।
यात्रियों को पार्सल कार्यालय के पास से बनाए जा रहे वैकल्पिक रास्ते से स्टेशन परिसर में प्रवेश करना होगा। रेलवे प्रशासन व रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
रविवार को प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित वीआइपी रूम, वेटिंग हाल व अन्य कार्यालय कक्षों को आरएलडीए को सौंपने के लिए इन्वेंट्री तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हुई। इन कमरों में मौजूद सामान व संसाधनों का ब्योरा दर्ज किया गया ताकि निर्माण कार्य के लिए जगह खाली कराई जा सके।
पुराने ढांचे हटेंगे, नए निर्माण की होगी शुरुआत
दिसंबर के पहले सप्ताह में प्लेटफार्म नंबर एक पर बड़ा ब्लाक लिया जाना है। इस दौरान पुराने ढांचों को हटाने व तोड़ने का काम होगा। इसके बाद इसी जगह आधुनिक सुविधाओं से जुड़े नए निर्माण शुरू होंगे।
बैरिकेडिंग से नियंत्रित होगी आवाजाही
पार्सल कार्यालय के पास से यात्रियों के प्रवेश व निकास की व्यवस्था होगी। भीड़ को नियंत्रित करने व निर्माण स्थल पर यात्रियों की आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेडिंग के स्थान भी चिह्नित किए जा रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।