मुजफ्फरपुर में पुल और आरओबी निर्माण की रफ्तार धीमी, कई योजनाओं की डेडलाइन फेल
मुजफ्फरपुर में गोबरसही आरओबी निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए पुल निर्माण निगम से 62 करोड़ रुपये मांगे गए हैं। अन्य पुल परियोजनाओं, जैसे अखाड़ाघाट और कांटी कपरपुरा आरओबी, के काम में भी देरी हो रही है और उनकी समय-सीमाएं चूक गई हैं।

मुजफ्फरपुर के गोबरसही आरओबी निर्माण में भूमि अधिग्रहण को लेकर मांगे 62 करोड़। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
HighLights
गोबरसही आरओबी भूमि अधिग्रहण को 62 करोड़ मांगे गए।
पुल निर्माण निगम ने मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है।
अखाड़ाघाट पुल, कांटी आरओबी निर्माण में देरी हुई।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । गोबरसही आरओबी निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण के लिए जिला भू-अर्जन कार्यालय ने पुल निर्माण निगम से करीब 62 करोड़ रुपये का आवंटन मांगा है।
निगम की ओर से यह प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा जा चुका है। इसके तहत चार करोड़ की राशि आवंटित हुई है। शेष राशि मिलने में देरी हो रही है।
इधर, पुल निर्माण निगम ने मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार में विभिन्न परियोजनाओं को लेकर अक्टूबर की प्रगति रिपोर्ट जारी की है। इसके तहत पुल व आरओबी निर्माण की अधिकतर योजनाओं का काम धीमा है और डेडलाइन भी फेल हो चुकी है। मुख्यालय ने तेजी से काम करने को कहा है।
मार्च में अखाड़ाघाट पुल का काम पूरा होने पर संशय
अखाड़ाघाट पुल का निर्माण मार्च 2027 में पूरा करने का लक्ष्य है, लेकिन अब तक पिलर का काम पूरा नहीं हो सका है। इसके अलावा अधिग्रहण की भी प्रक्रिया अधूरी है। इसमें देरी की संभावना है।
कांटी कपरपुरा में आरओबी का निर्माण की डेडलाइन फेल हो चुकी है। अब फरवरी में नई डेडलाइन तय की गई है। इसमें एजेंसी को डिबार भी किया जा चुका है। काम शुरू हुए दो साल बीत चुके, लेकिन 50 प्रतिशत भी काम पूरा नहीं हुआ है।
- गोबरसही आरओबी निर्माण में भूमि अधिग्रहण को लेकर मांगे 62 करोड़
- पुल निर्माण निगम ने अक्टूबर की प्रगति रिपोर्ट की जारी, पुल व आरओबी का निर्माण बहुत धीमा
- कहीं राशि का अभाव तो कुछ जगहों पर अधिग्रहण में समस्या, अधिकतर योजनाओं में हो रही देरी
यह भी पढ़ें- बिहार के किसानों को करोड़पति बना सकती है मशरूम की यह खेती, पूसा विश्वविद्यालय ने तैयार की तकनीक
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।