विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 दिनों का इंतजार खत्म, मुजफ्फरपुर स्टेशन से अब फिर दूसरे शहरों में भेज सकेंगे बाइक और सामान

Published: Thu, 26 Nov 2026 03:59 PM (GMT+05:30)

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर छठ महापर्व के कारण 15 दिनों से बंद पड़ी पार्सल सेवा अब फिर से शुरू हो गई है। इससे लोगों को दूसरे शहरों में बाइक और अन्य सामान भेजने में काफी राहत मिली है।

गुरुवार से मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सभी गंतव्यों के लिए पार्सल बुकिंग बहाल कर दी गई। जागरण

गुरुवार से मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सभी गंतव्यों के लिए पार्सल बुकिंग बहाल कर दी गई। जागरण

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर जंक्शन पर 15 दिन बाद पार्सल सेवा बहाल।

  2. छठ महापर्व के कारण 11 से 25 नवंबर तक थी बंद।

  3. दिल्ली, आनंद विहार, गुजरात के लिए बाइक बुकिंग बढ़ी।

गोपाल तिवारी, मुजफ्फरपुर। छठ के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ के कारण बंद पार्सल सेवा अब फिर से शुरू हो गई है। 15 दिनों तक इंतजार करने के बाद गुरुवार से मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सभी गंतव्यों के लिए पार्सल बुकिंग बहाल कर दी गई।

सेवा शुरू होते ही पार्सल कार्यालय में बाइक और अन्य सामान भेजने के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ गई। पहले दिन दिल्ली, आनंद विहार और गुजरात के लिए सबसे अधिक बाइक बुक की गईं। पार्सल सेवा बहाल होने से दूसरे शहरों में बाइक और अन्य सामान भेजने वाले लोगों को राहत मिली है।

छठ के दौरान 11 से 25 नवंबर तक लगी थी रोक

छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मुजफ्फरपुर जंक्शन पर 11 से 25 नवंबर तक पार्सल बुकिंग बंद कर दी थी। रेलवे का उद्देश्य भीड़ के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी से बचाना और ट्रेनों में आवागमन सुचारु रखना था। हालांकि, इस अवधि में पार्सल से सामान भेजने वाले व्यापारियों और आम लोगों को परेशानी हुई।

पहले दिन दिल्ली, आनंद विहार और गुजरात के लिए बुक हुई बाइक

गुरुवार से पार्सल सेवा बहाल होते ही बुकिंग शुरू हो गई। पहले दिन बाइक भेजने वालों की संख्या अधिक रही। दिल्ली, आनंद विहार और गुजरात के लिए सबसे ज्यादा बाइक बुक की गईं। कई लोग सेवा बहाल होने का इंतजार कर रहे थे। दो दिन पहले से ही पार्सल कार्यालय पहुंचकर लोग बुकिंग शुरू होने के बारे में जानकारी ले रहे थे।

अब सभी गंतव्यों के लिए मिलेगी सुविधा

पार्सल सेवा शुरू होने से अब मुजफ्फरपुर जंक्शन से सभी निर्धारित गंतव्यों के लिए सामान भेजने की सुविधा उपलब्ध हो गई है। बाइक के अलावा अन्य सामान की भी बुकिंग की जा रही है।

15 दिनों तक सेवा बंद रहने के बाद बहाली से उन लोगों को राहत मिली है, जिन्हें दूसरे शहरों में सामान भेजने के लिए रेलवे पार्सल सेवा का इंतजार था।

यह भी पढ़ें- सरयू-कमला एक्सप्रेस ने राम-जानकी के रिश्ते को दिया नया मार्ग, भारत-नेपाल के बीच बढ़ा सांस्कृतिक जुड़ाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।